सब्सक्राइब करें

काशी में ब्रह्मास्त्र की शूटिंग शुरू, बाउंसरों ने घाट वॉकर्स को रोका

न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 03 Jun 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Shooting ranbir alia on chet Singh Ghat of Kashi
शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला

काशी के चेत सिंह घाट पर चल रही फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान रविवार रात बाउंसरों ने घाट वॉकर्स को रोक दिया। इसे लेकर घाट वॉकर्स और बांउसर के बीच नोकझोंक हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। उधर, बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर विजय नाथ मिश्र ने इस घटना पर पीएम को ट्वीट कर शिकायत की है। क्लिक कर पढ़ें- आगे की स्लाइड्स में...

Trending Videos
Brahmastra Shooting ranbir alia on chet Singh Ghat of Kashi

बनारस के घाटों पर घाट वॉक 11 जनवरी 2018 से चल रही है। इसमें प्रो विजय नाथ मिश्र की अगुवाई में शिक्षक, समाजसेवी, छात्र आदि हर दिन तुलसीघाट से वॉक पर निकलते हैं। रविवार को वह चेत सिंह घाट पर पहुंचे तो यहां दो दिन से चल रही फिल्म की शूटिंग में लगे बाउंसरों ने यह कहकर सभी को आगे जाने से मना कर दिया कि अभी शूटिंग चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Shooting ranbir alia on chet Singh Ghat of Kashi

प्रो विजयनाथ मिश्रा ने बताया कि विरोध पर उनसे भाग जाने को कहा गया। फिल्म यूनिट में शामिल एक रंगकर्मी ने शूटिंग का किराया देने की बात कही। कहासुनी होते वहां भीड़ जुट गई। मामला पुलिस तक भी पहुंच गया। पुलिस ने किसी तरह मामला सुलझाया, लेकिन घाट वॉकर्स इस हरकत से नाराज हैं।

Brahmastra Shooting ranbir alia on chet Singh Ghat of Kashi

प्रो मिश्र ने बताया कि जिस समय घाट वॉकर्स पहुंचे, उस समय शूटिंग की तैयारी चल रही थी। पिछले साल जब इमैनुअल मैक्रा आए थे, तब भी घाट वॉक को नहीं रोका गया था। अब बनारस के लोगों को घाट पर चलने से रोका जा रहा है जो गलत है। सोमवार शाम साढ़े 7 बजे अस्सी से तुलसीघाट होते हुए राजघाट तक घाट वॉक किया जाएगा। इसके लिए सभी का आह्वान किया गया है। 

विज्ञापन
Brahmastra Shooting ranbir alia on chet Singh Ghat of Kashi

फिल्म के अनुसार नायक शिव और नायिका ईशा की पहली मुलाकात शिव मंदिर के बाहर घाट पर होती है। जहां अभी शूटिंग चल रही है। वहीं काशी के रामनगर किले में भी फिल्म की शूटिंग की जाएगी। रामनगर किले में शूटिंग 6 जून से की जाएगी। वहीं शनिवार को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शूटिंग के लिए चेतसिंह घाट और चेतसिंह किले पर लगे सेट का जायजा लिया। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग लंदन में की गई, तो वहीं दूसरे शेड्यूल में ब्रह्मास्त्र की शूटिंग बनारस में होनी है। ये शेड्यूल 18 दिनों का है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed