सब्सक्राइब करें

Buddha Purnima 2026: सारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों लोगों ने किए बुद्ध अस्थि अवशेष के दर्शन; तस्वीरें

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 01 May 2026 05:08 PM IST
सार

Varanasi News: बुद्ध पूर्णिमा पर सारनाथ में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां देश-विदेश से आए एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बुद्ध अस्थि अवशेष के दर्शन किए। इस दौरान सारनाथ में बुद्ध का शांति संदेश गूंजा। 

विज्ञापन
Buddha Purnima 2026: devotees crowd in Sarnath paid homage to sacred relics of Buddha
Buddha Purnima 2026 - फोटो : अमर उजाला

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सारनाथ में आयोजित 'बौद्ध महोत्सव' ने श्रद्धा, ज्ञान और संस्कृति का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। भगवान बुद्ध की 2570वीं जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश), महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया और इंडो-श्रीलंका जम्बू द्वीप बुद्ध विहार, सारनाथ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सारनाथ में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, जहां देश-विदेश से आए एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बुद्ध अस्थि धातु के दर्शन किए।

Trending Videos
Buddha Purnima 2026: devotees crowd in Sarnath paid homage to sacred relics of Buddha
Buddha Purnima 2026 - फोटो : अमर उजाला
मूलगंध कुटी विहार में श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन किए। इसके बाद 'विश्व शांति के लिए तथागत बुद्ध' विषय पर निबंध, चित्रकला और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और सांत्वना पुरस्कार दिए गए। वहीं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Buddha Purnima 2026: devotees crowd in Sarnath paid homage to sacred relics of Buddha
Buddha Purnima 2026 - फोटो : अमर उजाला
चित्रकला प्रतियोगिता में शीणा को प्रथम, सिद्धि जायसवाल को द्वितीय तथा आरव को तृतीय पुरस्कार तथा पांच अन्य प्रतिभागियों अंकित प्रजापति, अदिति भारद्वाज, सौभाग्य तिवारी, परी, आनंदी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी तरह निबंध प्रतियोगिता में रत्न प्रिया को प्रथम, पीहू सिंह को द्वितीय, लक्ष्मीना को तृतीय पुरस्कार तथा पांच अन्य प्रतिभागियों कृष्ण अवतार, आकांक्षा, दर्शिता पाण्डेय, सिमर प्रजापति, शीतला प्रसाद को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
Buddha Purnima 2026: devotees crowd in Sarnath paid homage to sacred relics of Buddha
Buddha Purnima 2026 - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के दौरान धम्म देशना, विपश्यना और परिचर्चा का भी आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के उपदेशों को व्यवहार में लाने पर जोर दिया। श्रद्धालुओं के लिए पूरे दिन भोजन की भी व्यवस्था की गई, जिससे सेवा और करुणा का संदेश भी मजबूत हुआ। इस अवसर पर महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया, सारनाथ के इंचार्ज भिक्षु सुमित्थानंद, भिक्षु शीलवंश, संस्थान के सदस्य तरुणेश बौद्ध, डॉ. के. सिरी सुमेध थेरो, निदेशक डॉ. राकेश सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. बिंजुलम पुण्यसार और शोध अधिकारी अरुणेश कुमार मिश्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए बुद्ध के विचारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
Buddha Purnima 2026: devotees crowd in Sarnath paid homage to sacred relics of Buddha
Buddha Purnima 2026 - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा का दिन भगवान गौतम बुद्ध के जीवन की तीन महत्वपूर्ण घटनाओं लुंबिनी में जन्म, बोधगया में ज्ञान प्राप्ति और कुशीनगर में महापरिनिर्वाण से जुड़ा है, जो इस दिन को और भी पवित्र बनाता है। उन्होंने बताया कि बुद्ध का संदेश पूरी दुनिया को शांति और करुणा का मार्ग दिखाता है। उन्होंने बताया सारनाथ में आयोजित ऐसे कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में सहिष्णुता, जागरूकता और विश्व शांति का संदेश भी देते हैं। यह आयोजन नई पीढ़ी को भगवान बुद्ध के विचारों से जोड़ने और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम साबित हो रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed