शहर में बुधवार को अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के चलते वाराणसी में महज कुछ ही देर में हालात बदल गए। दोपहर के समय ही ऐसा अंधेरा छा गया मानो शाम हो गई हो, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वाराणसी में 10 स्थानों पर गिरे पेड़: उड़ गया साइनेज बोर्ड, कई इलाकों की बत्ती गुल; छज्जों के नीचे छिपे लोग
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Wed, 29 Apr 2026 09:44 PM IST
सार
Varanasi Weather: वाराणसी में गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने जहां लोगों को राहत पहुंचाई, वहीं कई इलाकों में हादसे भी हुए। ग्रामीण इलाकों में ओले भी गिरे। एक घंटे की लगातार बारिश के बाद बूंदाबादी होने लगी। चार मई तक इसी तरह माैसम की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
