फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी में पुलिसिया इकबाल को चुनौती: गुंडा बनते हो कहकर दाग दी दरोगा के सीने पर गोली, पहले से कर चुके थे रेकी

Wed, 09 Nov 2022 03:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Nov 2022 03:57 PM IST
सार

वाराणसी के दरेखू में मंगलवार शाम वर्दी में दरोगा अजय यादव की पिस्टल छीनकर फायरिंग करना और पिस्टल, पर्स, मोबाइल लूटकर बदमाशों ने पुलिस के इकबाल को चुनौती दे डाली है। कमिश्नरेट विस्तार के बाद इस घटना ने महकमे को हिलाकर रख दिया है।

विज्ञापन
Challenge to Police in Varanasi criminal firing on chest of daroga saying that he became  goon
अस्पताल में भर्ती दरोगा की हालत अब सामान्य - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के दरेखू में मंगलवार शाम तीन बदमाशों ने लक्सा थाने में तैनात दरोगा अजय यादव को गोली मारकर सरकारी पिस्टल लूट ली। बावर्दी दरोगा पर फायरिंग करने वाले बदमाशों की उम्र महज 18 से 21 साल के बीच में थी। सभी मुंह पर मास्क लगा रखे थे। वर्दी में दरोगा अजय यादव की पिस्टल छीनकर फायरिंग करना और पिस्टल, पर्स, मोबाइल लूटकर फरार होने की घटना ने पुलिसिया इकबाल को चुनौती दे दी। कमिश्नरेट विस्तार के बाद इस घटना ने महकमे को हिलाकर रख दिया है। क्योंकि इधर पांच-छह वर्षों में इस तरह की घटना नहीं हुई थी।



बदमाशों की गिरफ्तारी और सरकारी पिस्टल की बरामदगी करना भी पुलिस के लिए चुनौती है। क्राइम ब्रांच की तफ्तीश में सामने आया कि दरोगा का मोबाइल घटनास्थल से लगभग दो किमी दूर करीब डेढ़ घंटे तक ऑन रहा। देर रात तीन बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया गया। बदमाशों की तलाश में कमिश्नरेट पुलिस की पांच टीमें ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। भदोही, मिर्जापुर के अलावा जौनपुर में बदमाशों के भागने की आशंका है।

Challenge to Police in Varanasi criminal firing on chest of daroga saying that he became  goon
(सांकेतिक तस्वीर)

मंगलवार शाम बदमाश जगतपुर-मनियारीपुर मार्ग से होते हुए दरेखू स्थित अजय यादव के निर्माणाधीन मकान के पास पहुंचे। पहले से ताक में थे कि अजय यादव मकान पर आएंगे। मकान के सामने अजय के बाइक खड़ी करते ही तीनों बदमाश बहुत गुंडा बनते हो, यह कहते हुए एक साथ टूट पडे़। दो बदमाशों को अजय ने दबोच लिया और लेकर नहर में कूद गए। नहर में पानी नहीं है। काफी देर तक दोनों बदमाश से अजय लड़ते रहे। 

Challenge to Police in Varanasi criminal firing on chest of daroga saying that he became  goon
अस्पताल में भर्ती दरोगा का हाल जानने पहुंचे पुलिस आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

इस बीच फंसता देख तीसरे बदमाश ने अजय की कमर में खोंसी हुई पिस्टल निकाल ली और सीने पर फायर झोंक दी। एक गोली सीने के दाहिने हिस्से से पार हो गई। दूसरी गोली पीठ को छीलते हुए निकली। लहूलुहान हाल में अजय के जमीन पर गिरते ही बदमाश उनका मोबाइल, पर्स और सरकारी पिस्टल लूटते हुए दरेखू की ओर भाग निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Challenge to Police in Varanasi criminal firing on chest of daroga saying that he became  goon
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया।

निर्माणाधीन मकान से कुछ दूरी पर पंकज राय के मकान पर दरोगा पहुंचे लेकिन यहां किसी के नहीं दिखने पर वह पड़ोस में रहने वाले एक अन्य दरोगा के घर पहुंचे। इसके बाद दरोगा के बेटे घायल अजय को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। पड़ोसियों के अनुसार गोली चलने की आवाज सुनी जरूर लेकिन लगा कि देव दीपावली है तो बच्चे पटाखा छोड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Challenge to Police in Varanasi criminal firing on chest of daroga saying that he became  goon
घायल दरोगा से मिलने अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

पंकज राय के घर में वृद्धा के  चीखने पर अन्य लोग घरों से बाहर निकले। तब तक तीनों बदमाश फरार हो चुके थे। मकान की ढलाई होने के बाद से अजय यादव रोजाना शाम में आते थे। आशंका है कि बदमाश दो-तीन पहले से रेकी कर चुके थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed