फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक पूर्णिमा पर जले 2100 घी के दीप: हर-हर महादेव के घोष से गूंजा काशी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में झूमे लोग

Tue, 08 Nov 2022 10:00 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 08 Nov 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
On the occasion of Kartik Purnima The people of Kashi lit 21 hundred ghee lamps
काशी वासियों ने 21 सौ घी के दीए जलाए - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक पूर्णिमा पर काशी वासियों ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में दीप जलाकर हाजिरी लगाई। विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर काशी वासियों ने 21 सौ घी के दीए जलाए। मंगलवार की शाम को गंगा का किनारा हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। 

On the occasion of Kartik Purnima The people of Kashi lit 21 hundred ghee lamps
काशी वासियों ने 21 सौ घी के दीए जलाए - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ धाम के गंगाद्वार पर अजय शर्मा के नेतृत्व में काशी वासियों ने देवताओं के स्वागत में घी के 21 सौ दिए जलाए। प्रथम दीप बाबा विश्वनाथ को अर्पित करने के बाद देवताओं के स्वागत के लिए एक-एक करके 21सौ दीप देदीप्यमान हो उठे।

On the occasion of Kartik Purnima The people of Kashi lit 21 hundred ghee lamps
अस्सी घाट पर गंगा स्नान के लिए जुटे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

काशी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए मंगलवार को गंगा तटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा। घाटों पर स्नान का उत्सव किसी कुंभ से कम नहीं नजर आया। कहीं समूहबद्ध महिलाओं के गंगा गीत गूंज रहे थे तो कहीं दीपदान और पूजा, अर्घ्यदान। गंगा पार स्नान के बाद रेत से विष्णु और शिव की प्रतिमाएं बनाकर महिलाओं ने आरती उतारी और घर, परिवार से समाज के मंगल की कामना की। आज वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण है। ऐसे में सूतक काल लगने से पहले लोगों में स्नान-दान की होड़ रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
On the occasion of Kartik Purnima The people of Kashi lit 21 hundred ghee lamps
गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

तीर्थनगरी में कार्तिक पूर्णिमा पर दो लाख से अधिक लोगों के डुबकी लगाने का अनुमान है। पुण्य की डुबकी लगाने वालों का रेला इस कदर उमड़ा कि घाटों पर जहां तक नजर जाए, वहां तक सिर्फ स्नानार्थियों के ही सिर नजर आने लगे। हालत यह हुई कि घाट पर जगह न होने की वजह से प्रशासन को स्नानार्थियों के जत्थों को जहां-तहां रोकना पड़ा।

विज्ञापन
On the occasion of Kartik Purnima The people of Kashi lit 21 hundred ghee lamps
कार्तिक पूर्णिमा

सोमवार आधी रात के बाद से ही दशाश्वमेध जाने वाली सड़कों पर स्नानार्थियों का रेला उमड़ने लगा। भोर तक दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट पैक हो गए। इन दोनों घाटों पर देव दीपावली देखने आए लोगों की भीड़ पहले से मौजूद थी। गंगा स्नान को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त दिखे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed