{"_id":"5be2c9a5bdec22695e0ff86c","slug":"cm-yogi-adityanath-will-came-varanasi-tommrow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज फिर बनारस आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ..... तो अब क्या जवाब देंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज फिर बनारस आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ..... तो अब क्या जवाब देंगे अधिकारी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
सीएम योगी
- फोटो : SELF
जाम से सर्वाधिक प्रभावित इलाके लंका, दुर्गाकुंड, अस्सी, शिवाला, सोनारपुरा, गोदौलिया, नई सड़क, चौक, मैदागिन, कबीरचौरा, विश्वेश्वरगंज, चेतगंज, लहुराबीर, मलदहिया, सिगरा, रथयात्रा, महमूरगंज, मंडुवाडीह, नदेसर, अर्दली बाजार, भोजूबीर और पांडेयपुर रहे। जाम की समस्या की अहम वजह सड़कों पर वाहनों का बेेतरतीब तरीके से खड़ा होना और अतिक्रमण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल रोड पर जाम में फंसे लोग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर गुरुवार को आएंगे। उस दौरान जिन अधिकारियों को बेहतर यातायात जिम्मेदारी दी गई है वे अब क्या जवाब देंगे। इसी दिन शहर में सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी होंगे। वे खिड़किया घाट स्थित गोवर्धन धाम में आयोजित यदुवंशियों के गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में आएंगे।
लंबा जाम
- फोटो : अमर उजाला
ऐसी स्थिति में शहर में जाम लगने की आशंका है। दीपावली पर भी शहर के प्रमुख बाजारों में जबरदस्त खरीदारी होती है। इस दौरान छुट्टी पर घर आने जाने वालों की भीड़ सड़कों पर होगी। ऐसी स्थिति में भी जाम लगने की आशंका है।
विज्ञापन
UP Police
पुलिस प्रशासन के अधिकारी जाम की समस्या से निबटने के लिए कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बना रहे हैं। इसी के चलते आए दिन जाम की समस्या बनी हुई है। शहर में यातायात मैनेजमेंट के नाम पर अधिकारी केवल कागजी घोड़े दौड़ाए जा रहे हैं।
