फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी विश्वनाथ धाम: नए साल पर बाबा के दर्शन को लगी भक्तों की लंबी कतार, छह लाख श्रद्धालुओं पर बरसेगा आशीर्वाद

Mon, 01 Jan 2024 01:53 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 01 Jan 2024 01:53 PM IST
सार

नए साल के पहले दिन छह लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के बाबा दरबार में आने की उम्मीद है। सुबह से ही भक्तों की कतार लगी है। हर हर महादेव के जयघोष से काशी विश्वनाथ धाम गूंज रहा है। इसके साथ ही शहर के विभिन्न मंदिरों में भी भक्तों की कतार लगी है।

विज्ञापन
Crowd of devotees in Kashi Vishwanath temple on New Year 2024 see latest photos
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला

नए साल के पहले दिन की शुरुआत बाबा विश्वनाथ के दर्शन से करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बाबा के दरबार में सुबह से देखने को मिल रही। भोर से ही गंग द्वार से महादेव के दरबार तक हर हर महादेव के जयघोष से काशी विश्वनाथ धाम गूंजायमान रहा। भक्तों की कतार कई किलोमीटर तक लगी है। भक्तों के दर्शन- पूजन का सिलसिला रात तक जारी रहेगा। साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर बीएचयू में भक्तों ने जलाभिषेक कर महादेव से आशीर्वाद लिया। 

Crowd of devotees in Kashi Vishwanath temple on New Year 2024 see latest photos
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि नए साल के पहले दिन मंदिर प्रशासन को छह लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के बाबा दरबार में आने की उम्मीद है। वर्ष के पहले दिन बाबा दरबार में सुबह 9 बजे तक ढाई लाख लोगों ने दर्शन- पूजन किए। इसके अलावा संकट मोचन, दुर्गाकुंड, कालभैरव, महामृत्युंजय मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। 

Crowd of devotees in Kashi Vishwanath temple on New Year 2024 see latest photos
भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

आज महाशिवरात्रि जितनी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। प्रवेश और निकास के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि रविवार को करीब साढ़े तीन लाख भक्तों ने दर्शन किया और सोमवार यानी आज यह संख्या साढ़े छह लाख पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Crowd of devotees in Kashi Vishwanath temple on New Year 2024 see latest photos
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला

उधर, वर्ष के अंतिम दिन रविवार को भी भक्तों का रेला लगा रहा। देवाधिदेव महादेव ने मंगला से लेकर शयन तक करीब 20 घंटे तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा भक्तों पर अपना आशीर्वाद बरसाया। कतार में लगे श्रद्धालुओं को एक से तीन घंटे तक अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
Crowd of devotees in Kashi Vishwanath temple on New Year 2024 see latest photos
मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती के साथ ही भक्तों का सिलसिला शुरू हुआ। भोग आरती से लेकर अन्य आरतियों में भी बाबा का झांकी दर्शन अनवरत जारी रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed