उत्तर प्रदेश में कोहरे ने दस्तक दे दी है। पूर्वांचल में बुधवार की सुबह-सुबह लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा। वाराणसी, गाजीपुर-आजमगढ़, भदोही समेत कऊ जिलों में कोहरा इतना घना था कि गाड़ियों को दिन में भी लाइट जलानी पड़ी। गाजीपुर में मीरगंज के गोधना तिराहे पर सुबह एक स्कूल बस को घने कोहरे के कारण रुकना पड़ा।
PHOTOS: ये धुआं नहीं कोहरा है..दिन में भी लाइट जलाकर चल रहीं गाड़ियां, देखें पूर्वांचल में कोहरे का कहर!
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 27 Dec 2023 10:43 AM IST
सार
कोहरे ने ट्रेनों के स्पीड पर ब्रेक लगा दिया है। ट्रेने लेट लतीफ होने लगी है। सर्द भरी रात में यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर ठिठुर कर बितानी पड़ रही है। बुधवार को को बलिया से गुजरने वाली 12669 चेन्नई -छपरा एक्सप्रेस, 14008 आनंद बिहार टर्मिनल -रक्सौल एक्सप्रेस 2.28 घण्टे, 15716 अजमेर- किशनगंज एक्सप्रेस 3.20 घंटे, 11061 लोकमान्य तिलक- जयनगर एक्सप्रेस 3.40 घंटे, न्यू दिल्ली- जयनगर एक्सप्रेस 8.21 घंटे, बिलंब से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन