सब्सक्राइब करें

दिवाली 2018 : बाजार में छाए नए पैटर्न के दिये और कैंडल्स, ये है कीमत

न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 04 Nov 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2018 new pattern diyas and candles available in market
diwali - फोटो : amar ujala
बदले दौर में दीपावली पर घर-आंगन रोशन करने के लिए नए जमाने के चिरागों की दरकार है तो बाजार भी इस बार झालर, दीये और मोमबत्ती के नए अवतार से आबाद हैं। बाजार में अरोमा कैंडल्स, जेल कैडल्स समेत एलईडी कैंडल्स के ढेर सारे विकल्प मौजूद हैं। आज हम आप को ऐसे ही बाजार से रूबरू करा रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
Diwali 2018 new pattern diyas and candles available in market
diwali - फोटो : amar ujala
बदलते वक्त के साथ मोमबत्तियों के पैटर्न और डिजाइन में भी बदलाव आया है। अब मोमबत्तियां एक जगह रखी-रखी पिघलतीं नहीं बल्कि तैरती भी हैं। बाजार में कई डिजाइन और शेप की फ्लोटिंग कैंडल्स उपलब्ध हैं। घर के प्रवेश द्वार पर भी सजने वाली रंगोली की जगह अब तैरने वाली मोमबत्ती ने ले ली है। इन्हें फ्लोटिंग कैंडलस भी कहा जाता है। खुशबूदार मोमबत्ती को एरोमेटिक कैंडल कहा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2018 new pattern diyas and candles available in market
diwali - फोटो : amar ujala
यह कांच के ग्लास, स्टील की कटोरी व प्लास्टिक के दीयों में सजे हुए मिल रही है। बाजारों में इसके रेट 75 रुपये से लेकर 600 रुपये तक है। बाजार में कैंडल के अलावा अलग आकार और रंग के लैंप भी आए हैं, जिनके जरिए घरों को आकर्षक लुक दे सकते हैं। कलरफुल कार्ड को अलग-अलग शेप में काटकर तैयार किए गए इन लैंप्स को लोग सजावट के लिए खूब पसंद कर रहे हैं। बॉल व झूमर के अलावा इस बार तितली, खरबूजा लैंप लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। 
Diwali 2018 new pattern diyas and candles available in market
diwali - फोटो : amar ujala
सिगरा स्थित एक दुकान के संचालक बताते हैं कि फ्लोटिंग कैंडल्स की काफी वैरायटी है, जिनकी कीमत 75 से शुरू होती है। सबसे महंगी इस वक्त 400 रुपये की सेंट वाली कैंडल है। लालटेन कैं डल 200 रुपये, फ्लावर कैंडल 150, लाइट कैंडल 150, स्टोन कैंडल 160 रुपये पीस मिल रही है। वहीं चेतगंज के भोला बताते हैं कि उनके यहां फ्लोटिंग कैंडल में छोटे-छोटे गुलाब के फूलों के शेप वाली कैंडल से लेकर 80-90 रुपये में मिलने वाली तितली, दिल, कमल, चांद-तारों के आकार वाली बड़ी कैंडल भी लोग लेना संद कर रहे हैं। इसके अलावा अनार, सेब, ब्लू बेरी, स्ट्रॉबेरी समेत तमाम तरह के फ्लेवर्स में भी कैंडल मौजूद हैं। मोम से बनी तिरंगा रंग की मोमबत्ती को लोग खूब खरीद रहे हैं। 
विज्ञापन
Diwali 2018 new pattern diyas and candles available in market
diwali - फोटो : amar ujala
अब की बाजारों में सजावटी लालटेन कई डिजाइन में उपलब्ध है। इसमें राजस्थानी व गुजराती ट्रेंड में सजी लालटेन सजावट की सामग्री में विशेष रूप से शामिल हैं। काले, नीले व भूरे रंग के साथ-साथ चटकीले रंग जैसे की लाल, पीले, हरे व गुलाबी रंगी की छोटी लालटेन बेहद पसंद की जा रही है। इनकी कीमत 250 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक है। इस बार पूजा घर के लिए भी स्पेशल ज्योति कलश शेप वाली एलईडी लाइट्स बाजार में है। इस कलश में लाइट्स रोटेट होती रहती है, इससे यह काफी खूबसूरत लगती है। लहुराबीर स्थित दुकान के संचालक बताते हैं कि ज्योति कलश के साथ ही गणेश-लक्ष्मी वाले ज्योति कलश भी सबका ध्यान खींच रहे हैं। इसकी कीमत 300-400 रुपये के बीच है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed