{"_id":"634d00356ff9ff5f9f4c0365","slug":"diwali-2022-many-special-coincidences-of-shopping-before-dhanteras-maa-mahalakshmi-grace-will-rain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2022: धनतेरस से पहले बन रहे खरीददारी के कई खास संयोग, बरसेगी मां महालक्ष्मी की कृपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali 2022: धनतेरस से पहले बन रहे खरीददारी के कई खास संयोग, बरसेगी मां महालक्ष्मी की कृपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
धनतेरस पर करें इन चीजों की खरीदारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धनतेरस के साथ ही पंच दीपोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। धनतेरस का मान दो दिन होने के कारण बाजार भी तैयार है। वहीं धनतेरस से पहले पुष्य नक्षत्र का संयोग बेहद खास योग का निर्माण कर रहा है। खरीददारी और शुभ कार्यों के लिए सर्वोत्तम योग होने के साथ ही सिद्ध और साध्य योग का निर्माण हो रहा है। काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने बताया कि धनतेरस और दीपावली के पहले 18 अक्तूबर को पुष्य नक्षत्र निर्मित हो रहा है।
कार्तिक कृष्ण अष्टमी तिथि पर पुष्य नक्षत्र की शुरुआत सुबह 5:14 बजे से होगी और अगले दिन 19 अक्तूबर को 8:02 बजे तक योग रहेगा। वहीं 18 अक्तूबर की शाम को सिद्ध और साध्य योग भी निर्मित हो रहा है। ऐसे में पुष्य नक्षत्र के साथ-साथ दिनभर सिद्ध योग और साध्य योग में खरीददारी हर किसी के लिए शुभ फलदायी होगी।
2 of 5
धनतेरस
- फोटो : अमर उजाला
पुष्य, सिद्ध और साध्य योग में सोना-चांदी, भूमि, भवन, वाहन की खरीददारी करने से शुभता आएगी। सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे और सूर्य संक्रांति का निर्माण इस योग को और भी शुभ कारक बना रहा है।
3 of 5
धनतेरस
- फोटो : अमर उजाला
काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि धनत्रयोदशी का मान दो दिन का है। 22 अक्तूबर की शाम को 6:02 त्रयोदशी की शुरुआत होगी और समापन 23 अक्तूबर को शाम 6:03 बजे होगा। उदयातिथि के अनुसार 23 अक्तूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। 27 साल के बाद धनतेरस का मान दो दिन तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धनतेरस
- फोटो : अमर उजाला
खरीदारी करने के लिए शाम को 4:33 से लेकर के 5:06 मिनट बेहतर रहेगा। इसमें मीन लग्न है और मीन का स्वामी गुरु स्वराशि हैं। इसके कारण से जीवन में उन्नति होगी। 23 अक्तूबर को प्रदोष व्रत के साथ ही शनि भी मार्गी हो रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मां अन्नपूर्णा का दरबार
- फोटो : अमर उजाला
काशी में धनतेरस पर माता अन्नपूर्णा और भगवान धनवंतरि के दर्शन पूजन का विधान है। माता अन्नपूर्णा के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 23 अक्तूबर को मनाया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।