रमजान में महीने भर तक इबादत के बाद शनिवार को ईद का मुबारक मौका आया तो खुशियों की चमक से कोना-कोना खिल उठा। खुशियों भरी ईद शनिवार को पूरे एहतेराम के साथ मनाई गई। वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में स्थित मस्जिदों से लेकर ईदगाहों और घरों तक ईद की खुशियों का अलग ही नूरानी रंग दिखा। सजदे में हर सिर झुका। मुल्क और समाज की बेहतरी के साथ इंसानियत की खातिर परवरदिगार से दुआएं मांगी गईं। फिर गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई। नूरानी माहौल में लोगों की खुशियां देखते ही बनती थीं। नए लिबास और इत्र की खुशबू से माहौल ही नूरानी हो उठा।
Eid 2023: सजदे में हर सिर, ज्ञानवापी से आजमगढ़ के जामा मस्जिद तक...तस्वीरों में देखें पूर्वांचल में ईद का जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले में शनिवार को ईद का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। ईद की नमाज अदा करने के लिए सबसे ज्यादा नमाजियों की भीड़ बदरका स्थित ईदगाह पर देखने को मिली। बदरका स्थित ईदगाह में सुबह सात बजे नमाज अदा की गई। इसके बाद अलग- अलग कोटकिला, पहाड़पुर, दलालघाट, चौक, हर्रा की चुंगी, सिधारी आदि मस्जिदों में तय समय के अनुसार ईद की नमाज अदा की गई।
ये भी पढ़ें: पति को आंखों के सामने जिंदा जलते देख पत्नी बेसुध, बेबश होकर देखते रहे लोग, कोई कुछ न कर सका
बलिया जिले में ईद नमाज शनिवार को शहर से लेकर गांवों तक में पूरे अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान जगह-जगह सौहार्द का वातावरण भी देखने को मिला है। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिल कर ईद की बधाई दी। हिंदू समुदाय के लोगों ने भी ईदगाह में पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले लगकर बधाई दी। शहर के ईदगाह में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा की। देर रात तक एक-दूसरे के घर आने-जाने का क्रम जारी रहा।
भदोही और नईबाजार नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को ईद धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूरे नगर में हर तरफ जश्न का माहौल रहा। सुबह सुबह ईदगाहों में ईद की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिमों ने एक दूसरे के गले लगाकर बधाई दी और सेवई से मुंह मीठा कराया। इस मौके पर नगर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
चंदौली जिले में ईद-उल-फितर का पर्व नगर में शनिवार को अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह नगर के शाही और जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों व ईदगाहों में ईद की नमाज पढ़ी गई। इसके लिए मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से ही विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों के समीप एकत्र होने लगे। नियत समय पर लोगों ने नमाज पढ़ी और गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। मुख्यालय स्थित शाही व जामा मस्जिद के अलावा ईदगाह में ईद की नमाज अकीदत के साथ पढ़ी गई।