सब्सक्राइब करें

Eid Ul Fitr-2026: महादेव की काशी में ईद का जश्न, मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की गई नमाज; देखें तस्वीरें

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 21 Mar 2026 10:24 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में शनिवार की सुबह से मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज के लिए भीड़ उमड़ी। ईद का जश्न पूरे शहर में मनाया जा रहा है। नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर लोगों ने बधाइयां दीं। 

विज्ञापन
Eid Ul Fitr-2026 Celebration in Varanasi with Eid prayers at Eidgahs and mosques
Eid Ul Fitr-2026 - फोटो : अमर उजाला

घाटों के शहर वाराणसी में शनिवार को ईद का जश्न मनाया जा रहा है। सुबह से मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह सात बजे से नमाज अदा करने का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान लकदक पोशाक में बड़े से लेकर बच्चे तक दिखे। मुबारकबाद और दावतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है जो रात तक चलेगा। तस्वीरों में देखें- झलकियां

Trending Videos
Eid Ul Fitr-2026 Celebration in Varanasi with Eid prayers at Eidgahs and mosques
Eid Ul Fitr-2026 - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज और चांद के दीदार के साथ मोमिन खुशी से झूम उठे और काशी खुशियों से गुलजार हो गई। चांद देखते ही लोगों ने जहां एक दूसरे को चांद मुबारक और ईद मुबारक की मुबारकबाद दी, वहीं पटाखे फोटे गए और आतिशबाजी हुई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Eid Ul Fitr-2026 Celebration in Varanasi with Eid prayers at Eidgahs and mosques
Eid Ul Fitr-2026 - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को रमजान के तीस रोजे पूरे हो गए। वहीं आज उन रोजों और इबादत के तोहफे में दी गई ईद की खुशियां मनाई जा रही है। शुक्रवार को शाम ढलते ही चांद के दीदार के लिए मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में काफी चहल-पहल रही। जैसे ही चांद दिखा सभी के चेहरे खिल उठे। बच्चों में खासा उल्लास दिखा। 

इसे भी पढ़ें; Ballia News: विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमलावर हुए दो युवक, जमकर की पिटाई
Eid Ul Fitr-2026 Celebration in Varanasi with Eid prayers at Eidgahs and mosques
Eid Ul Fitr-2026 - फोटो : अमर उजाला
शहर में सुबह से ईद की नमाज को लेकर मस्जिदों और ईदगाहों में बजूखाने, चटाइयां आदि की तैयारी में कमेटियां जुटी रहीं।
विज्ञापन
Eid Ul Fitr-2026 Celebration in Varanasi with Eid prayers at Eidgahs and mosques
Eid Ul Fitr-2026 - फोटो : अमर उजाला
शिया जमात काली पट्टी बांटकर मना रही ईद
ईरान के सुप्रीम लीटर अय्यातुल्लाह अली खामनेई के युद्ध में मारे जाने पर शिया जमात ईद सादगी से मना रहा है। बांह में काली पट्टी बांधें दिख रहे। मुनाजिर अली मंजू ने बताया कि दावतों व ईद मिलन की पार्टियां नहीं की जा रही हैं। सादगी से ईद मनाई जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed