फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंकड़े दे रहे गवाही, यूपी में राम भरोसे विदेशी सैलानियों की सुरक्षा, कैसे आएंगे पर्यटक

Wed, 13 Dec 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 13 Dec 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
foreigner tourist security is very loose in uttar pradesh
hamla - फोटो : facebook
'अतिथि देवो भव' हमारे देश की परंपरा है। देश भर में ऐसे दर्शनीय स्थल हैं जिसे देखने विदेशी पर्यटक यहां आते हैं। लेकिन हाल की कुछ घटनाओं ने हमें शर्मसार किया है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने बनारस सहित पूर्वांचल के अन्य जिलों में पर्यटन को बढ़ावा देने की मुहिम छेड़ रखी है लेकिन सुरक्षा की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है। मिर्जापुर की घटना ने सैलानियों की सुरक्षा इंतजाम पर सवाल खड़ा किया है। विदेशी सैलानियों के साथ अभद्रता की यह कोई पहली घटना नहीं है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
foreigner tourist security is very loose in uttar pradesh
hamla - फोटो : self

वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट और कैंट रेलवे स्टेशन से बाहर निकलने के बाद विदेशी नागरिकों की मदद के लिए न कहीं हेल्प सेंटर हैं और न पुलिस अंग्रेजी में इतनी दक्ष है कि उनके सवालों के जवाब दे पाए। उन्हें उनकी जरूरत के अनुरूप सूचनाएं, जानकारियां दे पाए। इसका फायदा चोर-उचक्के और जालसाज तो उठाते ही हैं, शरारती तत्वों को भी गाहेबेगाहे छेड़खानी जैसी हरकतों का मौका मिल जाता है। 
foreigner tourist security is very loose in uttar pradesh
जर्मनी के हेलिगर एरेक्स - फोटो : अमर उजाला
विदेशी पर्यटकों के साथ पहले भी कई बार हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं। इसी वर्ष जून के महीने में रोहनिया क्षेत्र में बुजुर्ग फ्रांसीसी महिला के साथ गेस्ट हाउस के चौकीदार ने दुराचार किया था और विरोध करने पर मारपीट कर अधमरा कर दिया था। इससे पहले वर्ष 2015 में रूसी युवती पर लंका क्षेत्र में उसके सिरफिरे दोस्त ने एसिड उड़ेल दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
foreigner tourist security is very loose in uttar pradesh
फ्रांसीसी नागरिक के साथ मनबढ़ो से लोहा लेने वाली साहसी बेटियां - फोटो : अमर उजाला
पिछले नवंबर महीने में सोनभद्र में एक जर्मन नागरिक और एक दरोगा के बीच हाथापाई का मामला सुर्खियों  में था। वर्ष 2013 में एक विदेशी युवती को भांग पिलाकर दुराचार किए जाने का मामला सामने आया था। कुछ वर्षों पूर्व लंका थाना के नगवां क्षेत्र में एक जापानी नागरिक का शव संदिग्ध हाल में मिला था। 
विज्ञापन
foreigner tourist security is very loose in uttar pradesh
demo pic
इसके अलावा गंगा घाटों पर आए दिन विदेशी नागरिक उचक्कागीरी का शिकार होते हैं लेकिन इलाकाई थानों की पुलिस मामले को रफादफा कर देती है। मिर्जापुर के लखनियादरी में फ्रांसीसी नागरिकों के साथ हुई छेड़खानी और हिंसा की घटना से एकबारगी फिर सैलानियों की सुरक्षा का गंभीर सवाल खड़ा हो गया है। सैलानियों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम न होना पर्यटन विकास की मुहिम पर भी बड़ा सवाल है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed