{"_id":"64834cfe4e18d2cf710ee759","slug":"g20-summit-varanasi-lit-up-with-ornamental-towers-seeing-these-colorful-pictures-2023-06-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"G20 Summit: ऑर्नामेंटल टॉवर्स से जगमगा उठा बनारस, इन रंग-बिरंगी तस्वीरें को देख आप भी कहेंगे वाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
G20 Summit: ऑर्नामेंटल टॉवर्स से जगमगा उठा बनारस, इन रंग-बिरंगी तस्वीरें को देख आप भी कहेंगे वाह
जी-20 सम्मेलन के तहत होने जा रही बैठक के पहले पुरातन नगरी बनारस की तस्वीर बदली-बदली नजर आ रही है। दुनिया के 20 दिग्गज देशों से आने वाले अतिथियों के स्वागत के लिए तैयारियां करीब-करीब पूरी हो चुकी हैं। मेहमानों के स्वागत के लिए खास तरह का इंतजाम किया जा रहा है। गंगा घाट से लेकर शहर तक की सड़कों और चौराहों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जगह-जगह लगे ऑर्नामेंटल टॉवर किसी विदेशी विकसित शहर का एहसास करा रहे हैं।
खास फूलों से चौराहे, मेहमानों के आने-जाने के रास्तों को सजाने के साथ ही लैंड स्कैपिंग के माध्यम से आकर्षक बनाया गया है। मेहमानों के भव्य स्वागत के लिए पूरे शहर को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। शहर की बदली-बदली ये तस्वीर पर्यटकों को भी आकर्षित कर रही है। शहर में की गई सजावट और लाइटिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है।
2 of 7
नमो घाट पर सजावट
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया की अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभाने वाले 20 देशों के मंत्री समूह 11 से 13 जून तक वारणसी में बैठक करेंगे। जी-20 सम्मेलन के लिए शहर की साज सज्जा को अंतिम रूप दे दिया गया है और प्रशासनिक अधिकारी लगातार आयोजन स्थल से लगायत रूट आदि की निगरानी कर रहे हैं।
3 of 7
ऑर्नामेंटल टॉवर्स
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी आने वाले मेहमानों को काशी का आधुनिक स्वरूप देखने को मिलेगा। एयरपोर्ट से लेकर अन्य प्रस्तावित मार्गों को चित्रकारी, स्कल्पचर्स व पेड़ पौधों से सजाया जा रहा है। आकर्षक लाइटों से रात के समय इन मार्गों पर अद्भुत नजारा दिख रहा है।
अपर नगर आयुक्त राजीव राय ने बताया कि हरहुआ चौराहे से लेकर ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर की तरफ और एक ऑर्नामेंटल टावर चौराहे की दूसरी तरफ है। इसी प्रकार अम्बेडकर चौराहा, कचहरी चौराहा और कमिश्नर आवास के पास एवं नमो घाट पर भी ऑर्नामेंटल टॉवर लगाए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।