फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

G20 Summit: दुनिया भर से आने वाले दिग्गजों के स्वागत को तैयार बनारस, सोशल मीडिया पर वायरल हैं ये तस्वीरें

Sat, 08 Apr 2023 04:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 08 Apr 2023 04:32 PM IST
विज्ञापन
G20 Summit Varanasi ready to welcome veterans coming from all over world see Photos
जी-20 सम्मेलन के लिए बनारस में सजावट - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जी-20 सम्मेलन की छह बैठकें होंगी। इसमें दुनिया के 20 शक्तिशाली देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठकों से पहले वाराणसी में तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं, शहर को सजाने और चमकाने का काम करीब-करीब अंतिम चरण में है। मेहमानों के स्वागत के लिए खास तरह का इंतजाम किया जा रहा है। शहर के हर कोने में स्वच्छता का पैमाना छलक रहा है। डिवाइडरों को सजाने के लिए गमलों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही मार्ग में पड़ने वाले मकानों पर आकर्षक रंग-रोगन किया गया है। शहर में की गई सजावट और लाइटिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है। इस सजावट को लेकर स्थानीय और पर्यटकों में काफी कौतूहल है। लोग सड़क पर वाहन रोक-रोककर इन सजावटों के पास सेल्फी ले रहे हैं।



वाराणसी में जी-20 सम्मेलन की पहली बैठक में कृषि पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव सहित कृषि उत्पादों के उत्पादन बढ़ाने को लेकर 32 देशों के 80 कृषि वैज्ञानिक मंथन करेंगे। इसमें भारत के भी करीब 80 कृषि वैज्ञानिक अपने विचार रखेंगे। 17 से 19 अप्रैल तक तीन दिवसीय एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक होगी।  

G20 Summit Varanasi ready to welcome veterans coming from all over world see Photos
जी-20 सम्मेलन के लिए बनारस में सजावट - फोटो : अमर उजाला

जी-20 सम्मेलन के जरिये वाराणसी को अपनी ब्रांडिंग का एक बेहतर अवसर मिला है। नई काशी को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। यूपी के चार शहर जहां जी-20 की बैठकों का आयोजन हो रहा है। इसमें वाराणसी में बैठकों की संख्या सर्वाधिक है। अप्रैल के बाद जून माह में जी-20 की यूथ ट्वेंटी समिट का आयोजन होगा। वहीं अगस्त माह में चार अलग-अलग समूह की बैठक वाराणसी में होगी।  

G20 Summit Varanasi ready to welcome veterans coming from all over world see Photos
जी-20 सम्मेलन के लिए बनारस में सजावट - फोटो : अमर उजाला

जी-20 की बैठकों के लिए दुनिया के आर्थिक महाशक्ति वाले 20 देशों के राजनयिक, ब्यूरोकेट्स और अन्य महत्वपूर्ण डेलीगेट्स वाराणसी आएंगे। जो काशी की विरासत की नई तस्वीर अपने साथ ले जाएंगे। इसका लाभ आने वाले समय में वाराणसी के पर्यटन उद्योग को मिलना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
G20 Summit Varanasi ready to welcome veterans coming from all over world see Photos
जी-20 सम्मेलन के लिए बनारस में सजावट - फोटो : अमर उजाला

सजावट का काम बाबतपुर, अतुलानंद चौराहा, कचहरी सर्किट हाउस, तेलियाबाग, मलदहिया, रुद्राक्ष सेंटर, तिलक रविंद्रपुरी, विजया पिपलानी, कटरा, मैदागिन, आशापुर चौराहा, तिराहे से सारनाथ की तरफ कराया जा रहा है।

विज्ञापन
G20 Summit Varanasi ready to welcome veterans coming from all over world see Photos
जी-20 सम्मेलन के लिए बनारस में सजावट - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि बाहर से आने वाले मेहमानों के प्रस्तावित मार्गों को बेहतर किया जा रहा है। इसमें, लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, शिवपुर मार्ग, चौकाघाट से पड़ाव, नमोघाट समेत अन्य जगहों पर 30 डबल साइड बैकलिट एलईडी यूनिपोल लगाए जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed