{"_id":"66f63503ed866fa02b064c42","slug":"ghazipur-encounter-search-for-miscreant-shammi-who-threw-an-unconscious-rpf-jawan-from-train-2024-09-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ghazipur Encounter: कहां है शम्मी? जिसने बेहोशी की हालत में आरपीएफ जवान को ट्रेन से फेंका...50 हजार का है इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur Encounter: कहां है शम्मी? जिसने बेहोशी की हालत में आरपीएफ जवान को ट्रेन से फेंका...50 हजार का है इनाम
Fri, 27 Sep 2024 10:32 AM IST
शाहरुख खान
अंकुर शुक्ला, संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
अंकुर शुक्ला, संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 27 Sep 2024 10:32 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur Encounter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरपीएफ के दो जवानों की हत्या में 13 आरोपियों को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। इनमें सात गिरफ्तार हो चुके हैं और एक मुठभेड़ में देर हो चुका है। मुख्य आरोपियों में शम्मी उर्फ गांधी शामिल है।
पुलिस के गिरफ्त में पशु तस्कर व आरपीएफ जवानों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं, पुलिस शम्मी समेत अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरपीएफ के दो सिपाही जावेद खान और प्रमोद 19 अगस्त को बाड़मेर गुवाहाटी एक्सप्रेस में अवैध शराब की तस्करी रोकने का प्रयास कर रहे थे।
मुठभेड़ के दौरान जमीन पर पड़ी पिस्टल।
- फोटो : पुलिस विभाग
इस दौरान तस्करों ने दोनों जवानों को निर्ममतापूर्वक पीटकर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। जांच में जुटे अधिकारियों के मुताबिक कुचमन में तस्करों के चेन पुलिंग करने के दौरान ट्रेन में चढ़ने वाला शम्मी उर्फ गाधी हत्याकांड का मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मद जाहिद
- फोटो : अमर उजाला
मोहम्मद जाहिद भी चेन पुलिंग के दौरान ही ट्रेन में चढ़ा था। हत्याकांड की जांच के दौरान ये बात सामने आई है कि सिपाही जावेद और प्रमोद के विरोध करने और अगले स्टेशन पर पकड़वाने की बात जाहिद और शम्मी को नागवार लगी थी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ने गाली देते और चोर-चोर कहते हुए आरपीएफ जवानों से झगड़ा शुरू कर दिया था। इसके बाद अन्य तस्करों पंकज, विनय, प्रेम आदि को भड़का कर मारने के लिए उकसाया थे।