{"_id":"61cfe2e0c9894f244209a891","slug":"happy-new-year-2022-varanasi-party-and-dance-people-celebrate-new-year-welcomed-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy New Year 2022: थिरकते कदमों से नए वर्ष का स्वागत, तस्वीरों में देखें कैसे मना जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Happy New Year 2022: थिरकते कदमों से नए वर्ष का स्वागत, तस्वीरों में देखें कैसे मना जश्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
नृत्य और संगीत के जश्न के साथ नए साल का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
रंगोली, फूल, और अल्पनाओं से सजे अरमान लेकर शुक्रवार रात काशी नृत्य और संगीत के जश्न के साथ नए साल में प्रवेश कर गई। सपनों को पंख लगाने के लिए तैयार लोगों ने साल के आखिरी दिन के हर लम्हे को यादगार बनाने की कोशिश की। गंगा पार रेत पर युवाओं ने नव विहान से पहले उम्मीदों के कदम बढ़ाए। घाटों पर युवा मित्र मंडली के साथ मस्ती करते दिखे। साथ ही बधाइयों का सिलसिला चला।
नए साल की अगवानी में बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी खुशियों के रंग में रंगे नजर आए। साल का आखिरी दिन खुशी और उत्साह से भरा रहा। तीन दिन की बदरी के बाद शुक्रवार को धूप खिली तो हर कोई गंगा पार साल के आखिरी दिन को यादगार बनाने में जुट गया।
दिन भर की मौज-मस्ती के बाद जैसे ही घड़ी की सूई 12 पर पहुंची हर तरफ आतिशबाजी के नजारे आसमान में इंद्रधनुषी छटा बिखेरने लगे। सोशल मीडिया पर हैपी न्यू ईयर के संदेशों की बाढ़ सी आ गई।
Trending Videos
2 of 7
नृत्य और संगीत के जश्न के साथ नए साल का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
शिवपुर स्थित स्वास्तिक गार्डेनिका, लहरतारा स्थित महावीर हाइट्स, लंका स्थित कामधेनु अपार्टमेंट सहित शहर के अन्य सोसाइटी में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया। डीजे पार्टी में बच्चों संग महिलाओं और पुरुषों ने जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
नृत्य और संगीत के जश्न के साथ नए साल का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
शहर के मसीही समुदायों ने वॉच नाइट पार्टी संग नए साल का आगाज किया। लाल चर्च में पादरी संजय दान ने विशेष प्रार्थना कराई। उन्होंने सभी को प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। सभी ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी। इस अवसर पर विजय दयाल, प्रभा दयाल, रोजी फिलिप, रोमा, वीनस, शीला आदि मौजूद रहे।
4 of 7
नृत्य और संगीत के जश्न के साथ नए साल का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
लक्सा स्थित श्याम मंदिर के स्वर्ण जयंती पर शुक्रवार को मारवाड़ी समाज की ओर से श्याम प्रभु की झांकी रंग-बिरंगे फूलों से सजाई गई। मंदिर परिसर को सजाया गया था। समाज की ओर से भजनों के जरिए श्याम प्रभु का गुणगान किया गया। इस अवसर पर दीपक बजाज, अजय खेमका, जयप्रकाश, सुरेश तुलस्यान, सुशील, विजय अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 7
नृत्य और संगीत के जश्न के साथ नए साल का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
नए साल पर दोस्तों को बधाई देेने के लिए युवाओं व बच्चों ने उपहार खरीदें। दुर्गाकुंड, नदेसर, सिगरा, लंका स्थित गिफ्ट गैलरी में देर शाम तक युवा ग्रीटिंग कार्ड व उपहारों की खरीदारी करते रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।