आईआईटी बीएचयू में बॉलीवुड गायक दर्शन रावल के प्रोनाइट म्यूजिकल शो के साथ रविवार को टेक्नेक्स का समापन हो गया। मंच पर आते ही रे कबीरा..और जोगाड़ा तारा.... गाने पर सुर लगाया तो एडीवी ग्राउंड पर 20 हजार टेक्नोसेवियों के 40 हजार कदमों में झनझनाहट दौड़ पड़ी और अगले 90 मिनट तक नाचते ही रह गए। दर्शन के साथ महिला कलाकारों के डांस ने इस प्रोनाइट को और भी मनोरंजक बना दिया। दर्शन ने दर्शकों को कभी तेज म्यूजिक पर नचाया, तो कभी रोमांटिक गानों की रुहानियत में झूमाया। गायक दर्शन भी करीब डेढ़ घंटे की प्रस्तुति के दौरान नाचते हुए दर्शकों का अभिवादन करते रहे।
IIT BHU Technex: दर्शन रावल के गीतों पर 90 मिनट तक थिरकते रहे 20 हजार टेक्नोसेवी, तस्वीरें में देखें- झलकियां
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:51 PM IST
सार
Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में टेक्नेक्स के समापन अवसर पर दर्शन के गीतों पर 20 हजार टेक्नोसेवी 90 मिनट तक नाचते रहे। दर्शन के साथ महिला कलाकारों के डांस ने इस प्रोनाइट को और भी मनोरंजक बना दिया।
विज्ञापन