{"_id":"5f3786626350191a757e400f","slug":"independence-day-2020-corona-warrior-nurse-hoisted-the-flag-in-commissionerate-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2020: स्वतंत्रता दिवस पर कोरोना योद्धा का सम्मान, कमिश्नरी में फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day 2020: स्वतंत्रता दिवस पर कोरोना योद्धा का सम्मान, कमिश्नरी में फहराया तिरंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 15 Aug 2020 09:52 PM IST
आज पूरा देश 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। काशी में लोग आज देश की आजादी के दिन का जश्न मना रहे हैं। तो वहीं कोरोना वायरस महामारी से भी लड़ रहा है। इस महामारी को रोकने में देश के कोरोना योद्धा भी मदद कर रहे हैं। वाराणसी में कचहरी में आज झंडा फहराया गया, लेकिन इस झंडे को एक कोरोना योद्धा नर्स ने फहराया। वहीं, वाराणसी में बच्चों लेकर बड़े लोग तक इस पर्व के लिए उत्साहित हैं।
Trending Videos
2 of 7
बच्चों के साथ डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
देश के लिए जुनून बच्चों से लेकर बड़े लोगों में भी देखने को मिल रहा है। चेहरे पर तिरंगा लगाकर हाथ में झंडा लेकर तैयार हैं। कोरोना वायरस की वजह से वह घर पर ही इस पर्व को मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
तिरंगे के साथ बच्चे।
- फोटो : ृ
लेकिन इन बच्चों में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह काफी नजर आ रहा है। ये भी देश के सिपाही बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।
4 of 7
डीएम ने बच्चों को सम्मानित किया।
- फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान मौके पर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल भी मौजूद रहे हैं। वहीं, डीएम ने भी झंडारोहण करके पौधरोपण भी किया। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद बच्चों को सम्मानित किया। मंडलायुक्त ने कोरोना योद्धा नर्स अनुराधा राय को झंडा फहराने के बाद सम्मानित किया। इस तरह से कोरोना के खिलाफ जारी जंग में कोरोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ाया गया।
विज्ञापन
5 of 7
नर्स अनुराधा को मंडलायुक्त ने किया सम्मानित।
दीनदयाल अस्पताल की संविदा नर्स अनुराधा आज स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण की मुख्य अतिथि थीं। कमिश्नरी में आयोजित समारोह में उन्हें पूरे सम्मान के साथ लाया गया था। इसके लिए मंडलायुक्त की फ्लीट और गाड़ी उन्हें घर से लेकर आई। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने पिछले साल से निचले क्रम के कर्मचारियों के सम्मान के लिए यह पहल की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।