{"_id":"5c2e33bdbdec2256c4553839","slug":"injured-leopard-finally-caught-by-forest-team-in-chandauli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिरकार तीन दिन बाद पकड़ा गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार तीन दिन बाद पकड़ा गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
Fri, 04 Jan 2019 04:08 PM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Published by: shashikant misra
Updated Fri, 04 Jan 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
leopard
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली में काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के जयमोहनी रेंज अंतर्गत गहिला कंपार्टमेंट नंबर 11 का धौठवां जंगल में तीन दिन से डेरा डाले तेंदुआ आखिरकार पकड़ में आ ही गया। गुरूवार को तीन दिन की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग को सफलता मिली और टीम ने जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
घायल तेंदुआ
- फोटो : amar ujala
घायल तेंदुए को पकड़ने के लिए पीलीभीत के दुधवा से विशेष टीम पहुंची। तेंदुए की हालत अधिक खराब होने की वजह से उठ भी नहीं पा रहा था और न ही अपने आगे रखा मांस खा पा रहा था। इसके बाद जाल के सहारे से उसको पकड़ा गया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण और पुलिस फोर्स मौजूद रही।
leopard
- फोटो : amar ujala
बता दें कि धौठवां जंगल में मंगलवार को जंगल की ओर गए कुछ ग्रामीणों की नजर अचानक एक तेंदुए पर पड़ी। तेंदुए को देखते ही वे वहां से भागने लगे। मनुष्य की आहट पाते ही तेंदुआ दहाड़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
leopard
- फोटो : amar ujala
तेंदुआ आने की खबर फैलने से आसपास के गांवों के ग्रामीण दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ जख्मी हालात में था। खबर मिलने के बाद वन विभाग की टीम पिंजरा लेकर तेंदुआ को पकड़ने में जुट गई थी।
विज्ञापन
leopard
- फोटो : amar ujala
इस सूचना के बाद वन विभाग की टीम जंगल पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए वनकर्मियों ने पिंजरा मंगवा कर उसमें एक बकरा भी बांध दिया। लेकिन तेंदुआ घायल होने के कारण पिंजरे तक पहुंच ही नही सका। वन कर्मियों की चहल कदमी को देख तेंदुआ बार-बार आक्रमण करने के लिए दहाड़ता रहा।