{"_id":"5c2cf178bdec2256b73ef4fe","slug":"migrants-will-see-ganga-aarti-by-cruise-and-ship-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस में क्रूज और जलपोतों से गंगा आरती देख सकेंगे प्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में क्रूज और जलपोतों से गंगा आरती देख सकेंगे प्रवासी
Thu, 03 Jan 2019 12:18 PM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
ganga
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में 21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में भाग लेने आने वाले प्रवासी भारतीय क्रूज व जलपोतों से काशी की भव्य गंगा आरती के दर्शन कर सकेंगे। अतिथियों के लिए नाव व बजड़ों को सजाने, संवारने के साथ ही क्रूज और जलपोत भी गंगा में उतारने की तैयारी है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
दोपहर में हुई आरती देखने बड़ी संख्या में लोग जुटे
- फोटो : अमर उजाला
वहीं आरती से जुड़े घाट और मंच को भी आकर्षक रूप दिया जाएगा। इसे लेकर शासन, प्रशासन बृहद योजना तैयारी कर रहा है। काशी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को यादगार बनाने में केंद्र व प्रदेश सरकार जी जान से जुटी है।
गंगा घाट
- फोटो : amar ujala
यही कारण है कि सम्मेलन के दौरान आयोजित होने वाले परंपरागत कार्यक्रमों को भी भव्यता देने की योजना बनाई जा रही है। सम्मेलन के दौरान काशी की गंगा आरती की भव्यता पूरा विश्व देखेगा, इसे देखते हुए गंगा घाटों के साथ ही गंगा पार रेती को भी सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ganga arti
दशाश्वमेध, शीतला घाट सहित आसपास के सभी घाटों को संवारा जाएगा। रेती पर लाइटिंग के साथ ही आतिशबाजी होगी। यही नहीं, गंगा आरती का मंच भी नए रंग में दिखेगा। प्रवासियों को घाट पर बैठाने के साथ ही नाव व बजड़ों में भी स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन
cruise
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा आईडब्ल्यूएआई क्रूज व जलपोतों को केंद्र में रखकर इस आयोजन को और भव्य रूप देने की तैयारी है। सूत्रों की मानें तो कोलकाता व अन्य क्षेत्रों से इस विशेष आयोजन के लिए जलपोत व क्रूज लाए जाएंगे।