{"_id":"5c2c88f8bdec2256d8788918","slug":"narendra-modi-will-stay-with-migrnats-in-tent-city-during-nri-summit-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रवासियों के साथ टेंट सिटी में रहेंगे पीएम मोदी, फाइव स्टार होटल से कम नहीं हैं यहां की सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासियों के साथ टेंट सिटी में रहेंगे पीएम मोदी, फाइव स्टार होटल से कम नहीं हैं यहां की सुविधाएं
Thu, 03 Jan 2019 12:17 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
nri
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 23 जनवरी तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे। प्रधानमंत्री ने खुद कहा था कि प्रवासी भारतीय दिवस पर आयोजित होने वाले सम्मेलन के दौरान वह बनारस आएंगे। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री टेंट सिटी में प्रवासियों के साथ ही ठहरेंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
nri
- फोटो : amar ujala
प्रवासियों के रुकने के लिए ऐढ़े में टेंट सिटी का काम जोरों पर चल रहा है। तीन से साढ़े तीन हजार प्रवासियों के रुकने की व्यवस्था यहां की जा रही है। सम्मेलन के लिए अब तक 3700 प्रवासियों का पंजीकरण भी हो चुका है।
nri
- फोटो : amar ujala
350 बीघा क्षेत्रफल में टेंट सिटी का निर्माण कराया जा रहा है। रिंग रोड किनारे ऐढ़े गांव में बन रही टेंट सिटी का फाइनल लुक 15 से 18 जनवरी के तक दिखने लगेगा। धूल को रोकने के लिए जमीन पर पानी छिड़क कर रोलर चलाया जाएगा। इसके बाद ऊपर से हरे रंग की प्लास्टिक का नेट बिछाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
nri
- फोटो : amar ujala
प्रवासियों के खानपान के साथ खरीदारी का इंतजाम किया गया है। यहां फूड स्ट्रीट विकसित की जा रहीं हैं। प्रवासियों के लिए ठंडे और गरम पानी की आपूर्ति पाइप लाइन से की जाएगी। दोनों तरह के पानी के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही हैं। टेंट सिटी में सीवर सिस्टम विकसित करने के साथ हर टेंट में शौचालय और स्नानागार भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
nri
- फोटो : amar ujala
एयरपोर्ट से टेंट सिटी तक जाने वाले सभी मार्गों को चमकाने का काम शुरू हो गया है। सड़कें बनाने और रंग-रोगन के साथ ही डिवाडरों का निर्माण हो रहा है। हेरिटेज पोल के लिए डिवाइडरों के बीच खुदाई की जा रही है। बनारसी साड़ी, लकड़ी उद्योग से जुड़े कई स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके लिए डीएम कार्यालय में फार्म भरे जा रहे हैं।