फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इटैलियन मां ने बेटे की मुक्ति के लिए काशी में किया श्राद्ध

Thu, 29 Jun 2017 10:48 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Thu, 29 Jun 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
italian mother reach varanasi for son last funeral
italian - फोटो : self
श्रद्धा और भक्ति के आगे देश- धर्म की सीमाएं किस तरह मिट जाती है इसका जीवंत प्रमाण मंगलवार को वाराणसी में देखने को मिला। इटली से आई एक महिला ने वाराणसी के तुलसी घाट पर पिंड दान और श्राद्ध सनातन धर्म के सारे विधि विधान से किया। आगे की स्लाइड्स में जानिए...
italian mother reach varanasi for son last funeral
italian - फोटो : self
वाराणसी यानि मोक्ष नगरी काशी में गंगा तट पर सनातन काल से पिंड दान और श्राद्ध करने देश भर लाखों लोग आते ही हैं, लेकिन काशी की मान्‍यता यहीं तक सीमित नहीं है। दुनिया भर में जिन्हें आत्मा की मुक्ति की चाह होती है, वो काशी आकर अपनों के लिए विधिवत कर्मकांड कराते ही हैं। ऐसी ही एक महिला हैं इटली की सारा वरनेजे।
italian mother reach varanasi for son last funeral
italian - फोटो : self
इटली की सारा वरनेजे मंगलवार को वाराणसी के तुलसी घाट पर अपने छह माह के पुत्र की श्राद्ध करने पहुंची। सारा ने वहां मौजूद कर्मकांडियों से पूछा की क्या कोई महिला श्राद्ध में हिस्सा ले सकती है।  सारा के छह माह के पुत्र की मौत बीमारी के कारण हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
italian mother reach varanasi for son last funeral
italian - फोटो : self
जीवन मरण के जाल से अपने लाल को मुक्ति दिलाने के इटली की सारा वरनेजे ने सनातन हिंदु धर्म में आस्था दिखाया। सारा यहां अपनी एक स्थानीय मित्र के साथ पहुंची थीं। यहां वो कर्मकांडी पंडित से मिली और अपने बेटे के लिए श्राद्ध करने की इच्‍छा प्रकट की।
विज्ञापन
italian mother reach varanasi for son last funeral
italian - फोटो : self
 इसके बाद पंडित जी के कहे अनुसार पूरे विधि विधान के साथ सारा ने अपने मृत बेटे का पिंडदान और श्राद्ध कराया। काशी के घाट पर महिला का यह कर्मकांड तमाम लोगों के अचरज का केंद्र बना रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed