{"_id":"61b82c9abc8e192e8426e117","slug":"kashi-vishwanath-corridor-pm-modi-gesture-strengthened-image-of-kashi-model-in-world-simulate-electoral-equations","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री के भक्ति पथ से दुनिया में काशी मॉडल की छवि हुई मजबूत, एक साथ साधे कई समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री के भक्ति पथ से दुनिया में काशी मॉडल की छवि हुई मजबूत, एक साथ साधे कई समीकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:03 AM IST
सार
वाराणसी से सांसद और पीएम नरेंद्र मोदी का काशी दौरा कई मायने में बेहद अहम है। मिनी इंडिया के रूप में पहचान रखने वाली काशी में पीएम की गंगा में लगाई आस्था की डुबकी का भी देशभर में बड़ा संदेश जाएगा।
यूं तो वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अपने संसदीय क्षेत्र आते हैं तो देश ही नहीं दुनिया की निगाह उन पर टिक जाती है। कारण, पीएम हर बार अपनी काशी के लिए कुछ अलग कर जाते हैं। इस बार मौका और भी खास था, काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण पर पीएम ने काशी की पुरातन संस्कृति और नवीनता का जिक्र कर बनारस की छवि दुनिया के सामने और मजबूत की।
उन्होंने गंगा में डुबकी लगाकर आस्था और धर्म परायणता का उदाहरण प्रस्तुत किया तो इसके साथ उन्होंने गंगा स्वच्छता पर सवाल खड़े करने वालों को भी करारा जवाब दिया। अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास के बाद काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बहाने मोदी ने हिंदू आस्था के प्रति रिश्ता और प्रगाढ़ किया।
इससे देश ही नहीं दुनिया भर के हिंदू धर्मावलंबियों में एक तरह का साफ संदेश गया कि यह सब मोदी ही कर सकते हैं। मिनी इंडिया के रूप में पहचान रखने वाली काशी में पीएम की गंगा में लगाई आस्था की डुबकी का भी देशभर में बड़ा संदेश जाएगा। काशी और भोलेनाथ के जरिए उन्होंने धर्म और विकास को भी एक साथ पिरोया।
2 of 7
पीएम मोदी
- फोटो : self
इसी के जरिए उन्होंने पंजाब, कर्नाटक सहित कई राज्यों को भी साधने की कोशिश की। उधर, 30 घंटे के प्रवास पर बनारस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साथ कई समीकरणों को साधने की कोशिश की। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद वे धाम के निर्माण में लगे श्रमिकों के सम्मान के लिए पहुंचे।
3 of 7
काशी विश्वनाथ धाम में मजदूरों संग पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
श्रमिकों के सम्मान और उनके साथ भोजन कर पीएम ने न केवल अंत्योदय बल्कि समरसता का भी संदेश दिया। दरअसल, काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण में लगे श्रमिक सभी जाति, धर्म के हैं। ऐसे में मोदी श्रमिकों के जरिए देशभर के करोड़ों मजदूरों के मन तक पैठ बनाने की कोशिश की है। फिलहाल पीएम के इस काशी दौरे का दूरगामी परिणाम पर अब सबकी निगाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मुख्यमंत्रियों के साथ क्रूज पर पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भाजपा शासित राज्यों के12 मुख्यमंत्रियों और दो राज्य के उप मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से चौबेपुर क्षेत्र के उमरहां स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम के वार्षिकोत्सव में शामिल होने जाएंगे। यहां प्रधानमंत्री देशभर से आए हुए लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
पीएम मोदी
- फोटो : self
सांस्कृतिक नगरी काशी को नई पहचान दिलाने और उसका गौरव वापस लौटाने का दावा करने वाली भाजपा इस कार्यक्रम के बहाने पूरे पूर्वांचल का सियासी समीकरण साधने का प्रयास कर रही है। इसकी झलक उस समय दिखाई दी जब पीएम ने अपने संबोधन में महाराजा सुहेलदेव और शिवाजी को एक साथ याद किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।