{"_id":"5be1728bbdec2269ab3a11af","slug":"main-accused-of-jhv-murders-disclose-truth-of-firing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेएचवी हत्याकांडः मुख्य आरोपी आलोक उपाध्याय ने बताया इसलिए करनी पड़ी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएचवी हत्याकांडः मुख्य आरोपी आलोक उपाध्याय ने बताया इसलिए करनी पड़ी फायरिंग
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 07 Nov 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
वाराणसी के छावनी क्षेत्र स्थित जेएचवी मॉल में दो लोगों की हत्या और दो की हत्या के प्रयास के मुख्य आरोपी 50 हजार के इनामी आलोक उपाध्याय को सोमवार को कैंट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि आलोक उपाध्याय ने स्वीकार किया कि उसकी प्रेमिका की छोटी बहन को जेएचवी मॉल के प्यूमा शोरूम में काम करने वाला प्रशांत अग्रहरि परेशान करता था। जब उसने की शिकायत की तो प्रशांत ने उसे नौकरी से निकलावा दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
varanasi
- फोटो : amar ujala
आलोक ने प्रशांत को समझाया तो उसने मारपीट की। इस पर आलोक की गर्लफ्रेंड ने उसे उकसाया तो वो अपने दोस्त ऋषभ और कुंदन के साथ जेएचवी मॉल पहुंचा। मॉल में काम करने वाले रूम पार्टनर रोहित सिंह ने तीनों को पिस्टल के साथ प्रवेश कराया। उसने पिस्टल निकाली तो शोरूम में मौजूद हर्षित तिवारी और बगल के शोरूम के विशाल सिंह सहित अन्य ने उसे जमकर मारापीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
इस बात पर ऋषभ और कुंदन ने फायरिंग शुरू कर दी। जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। अगर उसके साथ मारपीट न होती तो उसके साथी गोली नहीं चलाते। बताते चलें कि पहले तो आलोक उपाध्याय ने बताया कि वो प्यूमा शोरूम में जूते खरीदने गया था। मनमाफिक डिस्कांउट न मिलने पर बात बिगड़ी। हालांकि जब उससे कड़ाई से पूछताछ पर उसने सच्चाई बताई।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पुलिस ने आलोक के पिता अवधेश से पूछताछ की थी और मोबाइल जब्त किया था। इसके बाद अवधेश को मोबाइल देकर छोड़ दिया गया। आलोक अलग-अलग अज्ञात नंबरों से पिता से संपर्क करने लगा तो सर्विलांस के माध्यम से उसे ट्रेस किया गया। क्राइम ब्रांच की टीम आरा पहुंची तो पता लगा कि अवधेश और आलोक फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से लखनऊ रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
दोनों का पीछा कर क्राइम बांच की टीम पीडीडीयू नगर में ट्रेन में सवार हुई और कैंट स्टेशन पर छह थानों की फोर्स ने घेरा। ट्रेन के रुकने पर एक-एक बोगी की तलाशी शुरू हुई तो एस-5 बोगी के बाथरूम में आलोक मिला और उसी बोगी में ऊपर की बर्थ पर सोया हुआ उसका पिता मिला। आलोक को लेकर क्राइम ब्रांच प्रभारी जाने लगे तो धक्कामुक्की में अवधेश क्राइम ब्रांच प्रभारी के हाथ पर कूद गए और उन्हें मोच आई।
