{"_id":"6700c7f9b6bc639c610a8493","slug":"navratri-third-day-celebrated-devotees-in-vindhyachal-dham-mirzapur-see-photos-2024-10-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navratri 2024: मां विंध्यवासिनी का दर्शन पाकर निहाल हुए श्रद्धालु, तस्वीरों में देखें- चेहरे की चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Navratri 2024: मां विंध्यवासिनी का दर्शन पाकर निहाल हुए श्रद्धालु, तस्वीरों में देखें- चेहरे की चमक
विंध्याचल धाम में चल रहे शारदीय नवरात्र मेला के तीसरे दिन शनिवार को विंध्य धाम में आस्थावानों का सैलाब उमड़ा रहा। कमलनयनी के दर्शन कर श्रद्धालु अभिभूत रहे। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु शनिवार की भोर से ही कतारबद्ध हो गए। मंगला आरती के बाद जैसे ही मंदिर का कपाट खुला गर्भगृह की ओर जयकारे लगाते हुए माता की एक झलक पाने के लिए टूट पड़े।
2 of 5
विंध्यवासिनी धाम में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र के तृतीया तिथि शनिवार को झांकी के रास्ते मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। नवरात्र का तीसरा दिन शनिवार होने के कारण सुबह उमड़ी भीड़ को संभालने के लिए सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करना पड़ा।
3 of 5
विंध्यवासिनी धाम में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
लंबी प्रतीक्षा के बाद माता की एक झलक प्राप्त कर श्रद्धालुओं के चेहरे पर एक अलग ही आत्म संतुष्टि नजर आ रही थी। विंध्यवासिनी मंदिर छत पर अनुष्ठान व साधक साधना में जुटे रहे। वहीं परिक्रमा पथ के छत पर बच्चों के मुंडन कार्य जारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विंध्यवासिनी धाम में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
मां विंध्यवासिनी दरबार के साथ ही त्रिकोण मार्ग पर स्थित काली खोह व अष्टभुजा मंदिर पर आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने दोनों माताओं का जहां दर्शन और पूजन किया।
विज्ञापन
5 of 5
विंध्यवासिनी धाम में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
दर्शन के उपरांत क्षेत्र में सजी दुकानों पर महिलाएं एवं बच्चों ने जमकर अपने मन पसंद के सामानों की खरीददारी की। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।