{"_id":"61cfff33d58d2d7aa51d868c","slug":"new-year-2022-first-january-varanasi-kashi-vishanath-corridor-vindhyachal-dham-devotees-gathered-see-in-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नववर्ष का पहला दिन: काशी से विंध्याचल धाम तक उमड़ी आस्थावानों की भीड़, तस्वीरों में देखें नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष का पहला दिन: काशी से विंध्याचल धाम तक उमड़ी आस्थावानों की भीड़, तस्वीरों में देखें नजारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
काशी से विंध्याचल धाम तक उमड़ी आस्थावानों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
नववर्ष के पहले दिन काशी से विंध्याचल तक मंदिरों में आस्था का सागर उमड़ पड़ा। भारी ठंड भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं कर पाई और लोग मंदिरों में कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। काशी विश्वनाथ धाम, कालभैरव मंदिर, संकटमोचन मंदिर से लेकर विंध्याचल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। वर्ष भर मंगल की कामना के साथ लोग भगवान के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे।
अन्य मंदिरों में आज भक्त पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं। नववर्ष के दिन शनिवार पड़ने के कारण भक्तों की संख्या ज्यादा है। पुराने साल के बाद शनिवार की नई सुबह और नए दिन के साथ नए साल का जश्न, उल्लास भी शुरू हो गया है। वाराणसी में श्रद्धालुओं के हुजूम को देखते हुए बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन की व्यवस्था की गई है।
इसके साथ ही गोदौलिया से मैदागिन तक जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है। शनिवार सुबह काशी कोहरे के चादर में लिपटा रहा। सूरज की सुनहरी चमक दिनभर देखने को नहीं मिली। मगर, फिर भी लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।
Trending Videos
2 of 8
मंदिरों में उमड़ी आस्थावानों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ धाम में बाबा की मंगला आरती के बाद से ही आस्थावानों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। मंदिर प्रशासन के अनुसार सुबह 10 बजे तक 50 हजार से ज्यादा शिवभक्तों ने झांकी दर्शन किया। काशी विश्वनाथ धाम की निराली शोभा को देखकर हर मन हर्षित हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
संकट मोचन मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
काल भैरव मंदिर, संकटमोचन, दुर्गाकुंड, बीएचयू विश्वनाथ, शूलटंकेश्वर महादेव समेत अधिकांश मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी है।
4 of 8
विंध्याचल मंदिर में उमड़ी आस्थावानों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में नए वर्ष पर भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण चरण स्पर्श पर रोक लगी है। शनिवार सुबह से ही श्रद्धा का सैलाब ऐसा है कि जैसे नवरात्र हो। हर तरफ भक्त जयकारा लगाते हुए मंदिर की तरफ बढ़ रहे हैं। दूर-दूर से पहुंचे भक्त मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन कर रहे है।
विज्ञापन
5 of 8
श्री काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा के गर्भगृह में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए मंदिर प्रशासन ने खड़ाऊं के इंतजाम करवाए हैं। पुलिस के लिए जूता-चप्पल रखने का इंतजाम मंदिर के बाहर किया गया है। इसके साथ ही ठंड को देख भक्तों की सहूलियत के लिए मंदिर परिसर के चारों ओर मैट बिछाया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।