फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी पहुंची महिला बाइकर्स की रैली, जहां से गुजरती है वहां खास संदेश देती है

Wed, 28 Jun 2017 10:49 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Wed, 28 Jun 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
Pallavi Fauzdar  lady bikers rally reach varanasi
lady biker - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ से इलाहाबाद के रास्ते महिला बाइकर्स की रैली आज काशी पहुंची।  ये महिला बाइकर्स जिस जगह से गुजर रहीं हैं वहां ये एक खास संदेश छोड़ जाती हैं। वाराणसी पहुंचने पर इन महिला बाइकर्स का जोरदार स्वागत किया गया। महिला बाइकर्स रैली को लीड कर रहीं हैं बाइकिंग के क्षेत्र में तीन विश्व रिकार्ड बनाने वाली पल्लवी फौजदार। आगे की स्लाइड्स में जानिए...

 
Pallavi Fauzdar  lady bikers rally reach varanasi
pallavi fauzdar - फोटो : अमर उजाला
 बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी हर महिला तक पहुंचाने के लिए लखनऊ से शुरू हुई बाइकर्स रैली का मंगलवार को वाराणसी में समापन हुआ। इसका नेतृत्व कर रहीं अंतरराष्ट्रीय महिला बाइकर पल्लवी फौजदार का काशी में सम्मान भी हुआ जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। बाइकर्स टीम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
Pallavi Fauzdar  lady bikers rally reach varanasi
lady biker - फोटो : अमर उजाला
काशी विद्यापीठ, हेरिटेज के सामने, दशाश्वमेध घाट पर नुक्कड़ नाटक किया गया। समापन कार्यक्रम सांस्कृतिक संकुल में आयोजित हुआ। इसका समापन महापौर राम गोपाल मोहले ने किया। कार्यक्रम के दौरान राजकीय पश्चात वर्ती देखरेख संगठन की बालिकाओं ने नृत्य पेश किया। राजकीय बाल गृह बालक रामनगर की अभिनय प्रस्तुति को खूब सराहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pallavi Fauzdar  lady bikers rally reach varanasi
lady bikers - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मोटरसाइकिल चालक पल्लवी फौजदार के नेतृत्व में 12 बाइकर्स की टीम यहां पहुंची है। उनकी टीम लखनऊ, रायबरेली से होकर इलाहाबाद के रास्ते वाराणसी की दूरी तय की। वाराणसी के सांस्कृतिक संकुल में उनका और उनके टीम का सम्मान किया गया। महिला बाइकर्स रैली को दोपहर दो पहुंचना था लेकिन ये रैली 03 बजे के बाद वाराणसी पहुंची। 
विज्ञापन
Pallavi Fauzdar  lady bikers rally reach varanasi
lady bikers - फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार की योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए तथा महिला हिंसा के मामलों की त्वरित सहायता के लिए 181 महिला हेल्पलाइन आदि के प्रचार-प्रसार के लिए उत्तरप्रदेश महिला एवम बाल विकास विभाग द्वारा बाइकर्स रैली का आयोजन किया जा रहा है। ये रैली लखनऊ से 25 जून को शुरू होकर बछरावां, रायबरेली, ऊंचाहार, आलापुर, फाफामऊ, इलाहाबाद होते हुए 27 जून को वाराणसी पहुंची। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed