प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम आकार लेने लगा है। उन्होंने मार्च 2019 में इसका का शिलान्यास किया था। इस कॉरिडोर के जरिए गंगा नदी के ललिता घाट से काशी विश्वनाथ मंदिर सीधे जुड़ रहा है। श्रद्धालु गंगा में स्नान करने के बाद वहीं से सीधे बाबा दरबार में हाजिरी लगाने जा सकेंगे। साथ ही गंगा में स्नान करने के दौरान ही काशी विश्वनाथ मंदिर को निहार सकेंगे।
श्रद्धालुओं को देखते हुए मंदिर परिसर में मंदिर चौक, यात्री सुविधा केंद्र, मुमुक्षु भवन, भोग शाला, यूटिलिटी बिल्डिंग, सुरक्षा भवन बनाए जा रहे हैं। धाम में मिर्जापुर के चुनार के गुलाबी पत्थर प्रयोग किए जा रहे हैं। देखें अगली स्लाइड्स...
Trending Videos
2 of 5
काशी विश्वनाथ धाम।
- फोटो : अमर उजाला
फिनिशिंग का काम जारी
विश्वनाथ कॉरीडोर करीब 50260 वर्ग मीटर में बनकर तैयार हो रहा है। मंदिर चौक के बाहर की सभी 24 भवनों की इमारतें खड़ी हो गई हैं। अब फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। नक्काशीदार इमारतों और खंभों के बीच में गर्भगृह और स्वर्णशिखर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
काशी विश्वनाथ धाम।
- फोटो : अमर उजाला
संगमरमर की दीवारों पर उकेरी जा रही बाबा की कथा
कॉरिडोर में आने वाले श्रद्धालु अब बाबा विश्वनाथ का दर्शन के साथ ही उनकी महिमा को भी जानेंगे। उपनिषद, वेद और पुराणों के आधार पर मिली काशी के महात्म्य की जानकारी का चित्रात्मक वर्णन, श्लोक संख्या, हिंदी अनुवाद समेत सभी जानकारियां संगमरमर की दीवारों पर उकेरी जा रही है।
4 of 5
हाईटेक सुरक्षा से होगा लैस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट श्रीकाशी विश्वनाथ धाम भव्य होने के साथ ही देश की हाईटेक सुरक्षा प्रणाली से भी लैस होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह धाम परिसर में सुरक्षा मानकों को हाईटेक और सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखने की बात कह चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए 5.43 करोड़ रुपये से उपकरण खरीदे जाएंगे। इनमें 31 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, 47 हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर, 11 एक्स-रे बैगेज स्कैनर और 19 महिला तलाशी बूथ शामिल हैं। मंदिर परिसर में पहले से ही त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।