फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी के 14वें दौरे पर पीएम मोदी ने और मजबूत कर दिया ‘काशी कनेक्शन’, ये रहे प्रमाण

Tue, 18 Sep 2018 10:48 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,प्रदीप मिश्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,प्रदीप मिश्र Updated Tue, 18 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
PM modi  impower his kashi connection on his birthday
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 68वां जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र में मना कर पीएम मोदी ने यहां के जन-जन से अपने रिश्तों को और मजबूती दी। 68वें जन्मदिन पर संसदीय क्षेत्र में मिला अभूतपूर्व अपनापन पीएम मोदी को हमेशा याद रहेगा। वाराणसी के सांसद के जन्मदिन पर पूरे शहर में जश्न का माहौल रहा। इस जन्मदिन से पीएम मोदी ने काशी से अपना रिश्ता और मजबूत कर लिया। आगे की स्लाइड्स में देखें ‘काशी कनेक्शन’....


 
PM modi  impower his kashi connection on his birthday
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 सोमवार को अपना 68वां जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र में मना कर पीएम मोदी ने यहां के जन-जन से अपने रिश्तों को और मजबूती दी। वहीं इससे अभिभूत काशीवासियों ने उत्साह से शहर को भाजपा झंडों से पाटने, मंदिरों में पूजा-पाठ, मलिन बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाने और मिठाई बांटने के साथ जगह-जगह दीपावली जैसी रोशनी कर प्रधानमंत्री के लिए जन्मदिन को न सिर्फ यादगार बना दिया, बल्कि बदलते बनारस का प्रमाण भी दे दिया। 

 
PM modi  impower his kashi connection on his birthday
varanasi - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में सांस्कृतिक राजधानी कही जाने वाली काशी का कायाकल्प कर दिया है। काशी अब गंगा घाटों, काशी विश्वनाथ मंदिर और बीएचयू की पहचान से बहुत आगे बढ़ गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री ने हर स्तर पर काशी की मजबूत ब्रांडिंग के मौकों को मुहिम चलाकर मुकाम तक पहुंचाया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM modi  impower his kashi connection on his birthday
varanasi - फोटो : amar ujala

पीएम मोदी ने 2014 में अस्सी घाट से स्वच्छता मुहिम शुरू की। सांसद आदर्श ग्राम के रूप में जयापुर को गोद लेकर समृद्ध ग्रामीण भारत की कल्पना के लिए कदम भी यहीं से बढ़ाया। संसदीय क्षेत्र में बुनियादी साधन विकसित करने के लिए जहां अत्याधुनिक संसाधनों का प्रयोग किया तो समन्वय स्थापित करने की सलाह देते हुए परंपराओं और पुरातन व्यवस्था को मूल स्वरूप में रखने के लिए ‘हृदय’ और ‘प्रसाद’ शुरू कीं। 
 
विज्ञापन
PM modi  impower his kashi connection on his birthday
varanasi - फोटो : अमर उजाला

बाबतपुर एयरपोर्ट से नई सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। दीनदयाल हस्तकला संकुल से वाराणसी के साथ-साथ पूर्वांचल के बुनकरों और हस्तशिल्पियों के हुनर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान मिली है।  बदलते दौर में काशी को दुनिया की निगाह में लाने के लिए प्रधानमंत्री की इच्छा शक्ति का ही परिणाम रहा कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए तो फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने गंगा में नौका विहार किया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed