{"_id":"5ba01b30867a557ead23e414","slug":"see-the-photos-of-pm-modi-varanasi-visit-special-moment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में पीएम मोदीः इन 10 तस्वीरों में देखें प्रधानमंत्री ने कैसे मनाया अपना 68वां जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में पीएम मोदीः इन 10 तस्वीरों में देखें प्रधानमंत्री ने कैसे मनाया अपना 68वां जन्मदिन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 18 Sep 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
varanasi
- फोटो : amar ujala
सोमवार शाम विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे पीएम मोदी का सीएम योगी सहित कई अन्य नेताओं ने स्वागत किया। यहां से पीएम मोदी हेलीकॉप्टर द्वारा डीरेका पहुंचे। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा बहुओं से मिले। काशी की धरती पर पांव रखते ही उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा बहुएं ने जन्मदिन की बधाई दी। हेलीपैड पर उतरते ही पहली कतार में खड़ी महिलाओं ने गुब्बारे छोड़े तो वहीं दूसरी कतार में खड़ी सहायिकाओं और आशा बहुओं ने, जन्मदिन की शुभकामना लिखी तख्तियों को उठाकर पीएम का अभिवादन किया।
varanasi
- फोटो : amar ujala
यहां से पीएम मोदी का काफिला रोहनिया क्षेत्र के नरउर गांव पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों में शिक्षा की गुणवत्ता परखी। जन्मदिन पर स्कूली बच्चों के बीच पहुंचे पीएम ने उनके सुनने समझने का तरीका, वर्णमाला ज्ञान, शब्द भंडार, धारा प्रवाह और लेखन शैली सबको जांच लिया।बच्चों द्वारा दिए गए ग्रीटिंग्स को उन्होंने ध्यान से देखा। बच्चों ने ग्रीटिंग्स पर अपने फोटो के साथ कमेंट भी लिखे थे। पीएम मोदी का बर्थडे सेलिब्रेशन यहां हुआ तो गांव की सूरत बदली, रंगत आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
नरउर गांव से पीएम मोदी पुनः डीरेका पहुंचे। लीक से हट कर काम कर रहे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों और उनकी ओर से पढ़ाए जा रहे बच्चों से सोमवार को जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीएलडब्ल्यू के गेस्ट हाउस लॉन में संवाद किया। प्रधानमंत्री ने बच्चों संग बच्चों वाले अंदाज तो बड़ा काम कर रहे छात्रों की हौसला अफजाई कर उन्हें बड़प्पन का अहसास कराया। बच्चों से पीएम मोदी ने कहा, मन लगाकर पढ़ो-लिखो और आगे बढ़ो। आप सभी को देश के निर्माण में भागीदार बनना है। बच्चे भी अपने बीच प्रधानमंत्री को पाकर उत्साहित थे और दिल खोलकर बातें की। जन्मदिन का मौका था तो बच्चों ने उन्हें गीत सुनाए और अपने हाथ से बनाए गए पोस्टर का तोहफा दिया।
विज्ञापन
बच्चों से वादा लिया दिन में चार बार मेहनत करेंगे, पसीना बहाएंगे
- फोटो : amar ujala
नरउर से डीएलडब्ल्यू पहुंचे पीएम मोदी जैसे ही लॉन में पहुंचे तो पहले से मौजूद कूड़ा बीनने वाले 68 बच्चों और उन्हें पढ़ाने वाले विद्यापीठ के 12 छात्रों ने बच्चों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ हैप्पी बर्थ डे मोदी जी से उनका स्वागत किया। हरी घास पर बिछी कालीन पर बच्चों के बीच पीएम मोदी पेड़ के चबूतरे पर बैठ गए और बच्चों को पास बुलाकर बातचीत शुरू कर दी। उन्होंने बच्चों से नाम, क्या करते हो, माता पिता क्या करते हैं का सवाल किया। बच्चों से बोले, जीवन में सबसे आवश्यक होता है ज्ञान, जो आप किताबों से लेते हैं। उसके बाद प्रतिभा हमें आगे ले जाती है। आप सबको पढ़ लिखकर आगे बढ़ना है।