फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi in Varanasi: वाराणसी में बच्चों, शिक्षाविदों और जनता से रूबरू हुए पीएम मोदी, तस्वीरों में देखें खास पल

Thu, 07 Jul 2022 08:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Jul 2022 08:20 PM IST
सार

अपनी सरकार के 8 साल और प्रदेश की योगी-2 सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद गुरुवार को पहली बार वाराणसी पहुंचे। करीब चार घंटे के प्रवास के दौरान उन्होंने तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
PM Modi in Varanasi interacts with children academicians and public see special moments in pictures
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

अपनी सरकार के 8 साल और प्रदेश की योगी-2 सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद गुरुवार को पहली बार वाराणसी पहुंचे। करीब चार घंटे के प्रवास के दौरान उन्होंने तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सबसे पहले एलटी कॉलेज परिसर में अक्षय पात्र के मेगा किचन का शुभारंभ किया। यहीं सरकारी स्कूल के बच्चों संग संवाद किया और उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर पहुंचे जहां उन्होंने अखिल भारतीय शिक्षा समागम में देशभर के शिक्षाविदों को संबोधित किया।



उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मूल मकसद शिक्षा को संकुचित सोच के दायरों से बाहर निकालना और उसे 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना है। सबसे अंत में प्रधानमंत्री सिगरा स्टेडियम पहुंचे। यहां वाराणसी के विकास से जुड़ी 1774 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि  शार्टकट से कुछ नेताओं का भला हो सकता है, मगर इससे देश और जनता का भला नहीं हो सकता। नीचे की स्लाइड्स में देखें 

PM Modi in Varanasi interacts with children academicians and public see special moments in pictures
पीएम मोदी अक्षय पात्र के मेगा किचन का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी आगमन के बाद पीएम मोदी सबसे पहले एलटी कॉलेज परिसर पहुंचे। अक्षय पात्र के मेगा किचन पहुंचे और केंद्रीयकृत रसोई का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने किचन में लगे अत्याधुनिक मशीनों का भी निरीक्षण किया। अक्षय पात्र एक स्वयंसेवी संस्था है जो उत्तर प्रदेश सहित देश के 12 राज्यों में बच्चों को मिड डे मील उपलब्ध करा रही है।

PM Modi in Varanasi interacts with children academicians and public see special moments in pictures
बच्चों के साथ पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बच्चों के प्रति लगाव किसी से छिपा नहीं है। कार्यक्रम कोई भी हो, बच्चे दिख जाएं तो प्रधानमंत्री उन्हें दुलारना नहीं भूलते। कुछ ऐसा ही नजारा काशी दौरे पर बृहस्पतिवार को एलटी कॉलेज स्थित अक्षयपात्र फाउंडेशन के केंद्रीयकृत किचन के लोकार्पण पर देखने को मिला। बच्चों को देख प्रधानमंत्री अपना प्रोटोकॉल तोड़कर बच्चों के पास जाकर बैठ गए और उनसे खूब बातें कीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi in Varanasi interacts with children academicians and public see special moments in pictures
बच्चों के साथ पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

एसपीजी ने कुछ कहना चाहा तो पीएम ने उन्हें इशारे से ही रोक दिया। अपने बीच देश के प्रधानमंत्री को पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान पीएम ने बच्चों से हमेशा लक्ष्य के प्रति डटे रहने का संदेश दिया। लगभग 20 मिनट में दस से अधिक बच्चों से प्रधानमंत्री रूबरू हुए। 

विज्ञापन
PM Modi in Varanasi interacts with children academicians and public see special moments in pictures
शिक्षा समागम में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

एलटी कॉलेज परिसर से पीएम मोदी  रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर पहुंचे और तीन दिवसीय अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन किया। देशभर के शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मुख्य आधार शिक्षा को संकुचित सोच के दायरे से बाहर निकालना और उसे 21वीं सदी के विचारों से जोड़ना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed