{"_id":"62c6846a1c46e707ba3c3037","slug":"pm-modi-in-varanasi-today-what-gifts-will-narendra-modi-give-to-his-own-kashi-today-see-projects-in-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Varanasi: पीएम मोदी ने अपनी दिव्य-भव्य-नव्य काशी को क्या-क्या दिया उपहार, तस्वीरों में देखें परियोजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: पीएम मोदी ने अपनी दिव्य-भव्य-नव्य काशी को क्या-क्या दिया उपहार, तस्वीरों में देखें परियोजनाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 07 Jul 2022 05:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 12
प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर पीएम देंगी अपनी काशी को उपहार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों आज परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद काशीवासियों को इसकी सुविधा मिलने लगेगी। इन सहूलियतों से बदलते बनारस की विकास की गति और तेज होगी। स्थानीय लोगों के साथ ही दुनियाभर से आने वाले पर्यटकों को भी इसका लाभ मिलेगा। प्रदेश में योगी सरकार के दूसरी बार सत्तासीन होने के बाद पहली बार काशी पहुंचे पीएम मोदी ने 17 सौ करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी। पीएम के हाथों मिलने वाली सौगात से बदलते बनारस की सूरत में चार चांद लगेंगे।
विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद पहली बार काशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशीवासियों को रिटर्न गिफ्ट दिया प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद पीएम की ओर से लोकार्पित और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं से काशी की मूलभूत सुविधाओं का विकास होगा। इनमें सड़क, बिजली, पानी, सीवर, पर्यटन, धार्मिक पर्यटन आदि शामिल हैं। नीचे की स्लाइड्स में देखें परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट।
दशाश्वमेध घाट की खूबसूरती को बढ़ाएगा प्लाजा
2 of 12
दशाश्वमेध भवन
- फोटो : अमर उजाला
चुनार के गुलाबी पत्थरों से तैयार दशाश्वमेध घाट पर बनकर तैयार दशाश्वमेध भवन (टूरिस्ट प्लाजा) में काशी की झलक दिखाई पड़ेगी, इसमें पत्थरों पर नक्काशी की गई है। उसमें पर्यटकों के बैठने, खाने-पीने, बनारसी साड़ी, गुलाबी मीनाकारी, लकड़ी के खिलौने समेत जरूरी सामान एक ही स्थान पर मिलेगे। बाहर 15 फीट चौड़े और 40 फीट लंबी दीवार (म्यूरल वाल) पर सभी घाटों की झलक दिखाई पड़ेगी। टूरिस्ट प्लाजा का नाम बदलकर दशाश्वमेध भवन कर दिया गया है।
कैंट स्टेशन के पास होगा नाइट मार्केट
3 of 12
नाइट मार्केट
- फोटो : अमर उजाला
10 करोड़ की लागत से लहरतारा- चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे अर्बन प्लेसमेकिंग के निर्माण से वेंडर्स को नाइट बाजार मिलेगा। यहां स्टेशन पर आने वाले पर्यटकों के लिए काफी बेहतर वातावरण मिलेगा। वेंडर्स को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी से बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
4 of 12
सिगरा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का मॉडल
- फोटो : अमर उजाला
400 करोड़ रुपये से स्मार्ट सिटी से संपूर्णानंद स्टेडियम का कायाकल्प हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनेगा। इसके अलावा बड़ा लालपुर में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण होने से पूर्वांचल के खिलाड़ियों को काफी फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
वैदिक विज्ञान केंद्र में म्यूजियम और तारामंडल देख सकेंगे
5 of 12
बीएचयू में बना वैदिक विज्ञान केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
9.34 करोड़ से बीएचयू में वैदिक विज्ञान केंद्र का दूसरे चरण के निर्माण से यहां म्यूजियम और तारामंडल लोग देख सकेंगे। शोध अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए सात चेयर प्रोफेसर, विजिटिंग फेलो, शोध सहायक आदि की नियुक्तियां होंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।