फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Varanasi Visit: चार महीने बाद आज वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी, जानें राजनीति के लिहाज से क्यों खास है दौरा?

Thu, 07 Jul 2022 02:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Jul 2022 02:27 PM IST
सार

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वाराणसी के दौरे पर पहुंचे। करीब चार महीने बाद उनका ये दौरा हुआ। पीएम मोदी का ये दौरा कई मायनों में खास है। 

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit After four months know why this banaras tour is special from point of view of politics
वाराणसी में पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। करीब चार महीने बाद उनका अपने संसदीय क्षेत्र में आगमन हुआ।  पीएम मोदी का ये दौरा कई मायनों में खास है। पूर्वी भारत के गेटवे के रूप में विकसित हो रही काशी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1775 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। पीएम के हाथों मिलने वाली सौगात से बदलते बनारस की सूरत में चार चांद लगेंगे।



प्रधानमंत्री मोदी का ये दौरा राजनीति के लिहाज से भी बेहद खास है। विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद पहली बार काशी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशीवासियों को रिटर्न गिफ्ट देंगे। सात जुलाई को पीएम के 1812 करोड़ रुपये की 45 योजनाओं की सौगात मिलेगी।  इसमें 1220 करोड़ रुपये की 13 योजनाओं का शिलान्यास और 591 करोड़ रुपये की 32 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। मौजूदा हालात को देखते हुए माना जा रहा है कि पीएम 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का चक्रव्यूह बाबा विश्वनाथ की नगरी से ही रचेंगे। 

PM Modi Varanasi Visit After four months know why this banaras tour is special from point of view of politics
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को दोपहर में करीब दो बजे वाराणसी पहुंचेंगे और शाम सवा छह बजे रवाना हो जाएंगे। पीएम सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में नई शिक्षा नीति पर देशभर के शिक्षाविदों को संबोधित करेंगे। इसके बाद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान 13 योजनाओं का शिलान्यास 32 योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। एलटी कॉलेज परिसर में अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से बने आधुनिक केंद्रीय किचन का उद्घाटन भी करेंगे। 

PM Modi Varanasi Visit After four months know why this banaras tour is special from point of view of politics
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

इस बार के वाराणसी दौरे में पीएम के हाथों लोकार्पित और शिलान्यास होने वाली योजनाओं से काशी की मूलभूत सुविधाओं का विकास होगा। इनमें सड़क, बिजली, पानी, सीवर, पर्यटन, धार्मिक पयर्टन आदि शामिल हैं। पीएम के हाथों मिलने वाली इन सौगातों से काशी का मान और बढ़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit After four months know why this banaras tour is special from point of view of politics
पीएम मोदी की सभा के लिए सिगरा स्टेडियम में तैयारी - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी के सात जुलाई के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी भी यहां पहुंचे हैं। सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में जर्मन हैंगर के साथ पांडाल व मंच तैयार हो गया है। एसपीजी अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रधानमंत्री आगमन को देखते हुए कमिश्नरेट में धारा 144 लागू की गई है। 

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit After four months know why this banaras tour is special from point of view of politics
लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे बना नाइट मार्केट - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लहरतारा-चौकाघाट फ्लाई ओवर के नीचे 1.9 किलोमीटर में सजने वाले नाइट बाजार की सौगात भी देंगे। यहां काशी की कला व संस्कृति दिखेगी, साथ ही बनारसी खान पान का स्वाद मिलेगा। व्यवस्थित यातायात के साथ जनता के जरूरतों का ध्यान रखकर तैयार अर्बन प्लेस मेकिंग में पर्यटकों को पूरी रात सुविधाएं मुहैया होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed