{"_id":"62c56944fa62660078241c3c","slug":"pm-narendra-modi-will-inaugurate-namo-ghat-during-varanasi-visit-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नमो घाट से काशी के अर्द्धचंद्रकार घाटों की संवरेगी सूरत, जानिए इसकी खासियतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नमो घाट से काशी के अर्द्धचंद्रकार घाटों की संवरेगी सूरत, जानिए इसकी खासियतें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 06 Jul 2022 04:58 PM IST
सार
Namo Ghat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को काशीवासियों की सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम के हाथ मिलने वाली इन सौगातों से काशी का मान और बढ़ेगा।
विज्ञापन
1 of 8
नमो घाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सूर्य नमस्कार (योग) को समर्पित वाराणसी का नमो घाट ना सिर्फ पर्यटकों को रिझाएगा बल्कि काशी के खूबसूरत घाटों की शृंखला में एक कड़ी और जोड़ेगा। घाट काशी का पहला ऐसा घाट होगा जहां जल, थल और नभ मार्ग एक साथ जुड़ेगा। यहां से पर्यटकों को बनारस की गंगा आरती, वॉटर एडवेंचर, संध्या आरती, योग आदि देखने को मिलेगी, साथ ही गंगा का सफर आसान होगा।
इसके अलावा इस घाट से ही सीएनजी नावों का संचालन होगा और पीएम मोदी 500 सीएनजी इंजनयुक्त नावों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसी घाट पर फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन भी बनाया गया है। वाराणसी में यह पीएम मोदी का दूसरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यहां भव्य आयोजन हुआ था। चर्चा थी कि वाराणसी दौरे पर आ रहे पीएम मोदी नमो घाट के पहले चरण का लोकार्पण करेंगे। मगर, इस बात पर अंतिम मुहर नहीं लग सकी है।
2 of 8
नमो घाट
- फोटो : अमर उजाला
काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाला नमो घाट दुनियाभर के सैलानियों के लिए काशी में एक नया ठौर बनेगा। राजघाट से सटे नया बनकर तैयार नमो घाट पर्यटकों की सुविधाओं को खास ख्याल रखकर बनाया गया है। यहां वाहन पार्किंग से लेकर चिल्ड्रेन पार्क और सेल्फी प्वाइंट तक की व्यवस्था की गई है।
3 of 8
नमो घाट
- फोटो : अमर उजाला
काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों के अंतिम छोर पर स्थित खिड़किया घाट को प्रशासन ने नमो घाट के रूप में नया कलेवर दे दिया है। यहां पहले से ही 25-25 फीट के तीन स्कल्पचर स्थापित हैं और यहां आने वाले पर्यटकों के बीच सबसे पसंदीदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
नमो घाट के सामने का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
35.83 करोड़ रुपये की लागत से नमो घाट के पहले चरण का काम हुआ है। यहां पर नमस्ते करते हुए तीन स्कल्पचर तैयार कराए गए हैं। पर्यटन के लिहाज से अपने आप में अनूठा है। यहां पर्यटक सुबह-ए-बनारस का नजारा देख सकेंगे। साथ ही गंगा आरती में भी शामिल हो सकेंगे। वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 8
नमो घाट
- फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि करीब 21000 स्क्वायर मीटर में पूरे क्षेत्र का निर्माण हुआ है। जो लगभग आधा किलोमीटर लंबा है। निर्माण में मेक इन इंडिया का विशेष ध्यान दिया गया है। इस घाट पर वोकल फॉर लोकल भी दिखेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।