{"_id":"62c562bb2ee2e86d250c8e74","slug":"pm-modi-varanasi-visit-night-market-in-kashi-will-inaugurate-by-prime-minister-tourists-will-get-lot-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Modi Varanasi Visit: पीएम काशी को देंगे नाइट मार्केट की सौगात, पर्यटकों को मिलेगा बहुत कुछ, तस्वीरों में देखें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Varanasi Visit: पीएम काशी को देंगे नाइट मार्केट की सौगात, पर्यटकों को मिलेगा बहुत कुछ, तस्वीरों में देखें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 06 Jul 2022 04:23 PM IST
सार
सुबह-ए-बनारस के लिए मशहूर शिव की नगरी काशी में रात भी अब और रौशन होगी। सात जुलाई को वाराणसी दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कासीवासियों को एक खास सौगात देंगे। कैंट स्टेशन के ठीक सामने लहरतारा-चौकाघाट फ्लाई ओवर के नीचे 1.9 किलोमीटर में सजने वाले नाइट बाजार का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
1 of 7
वाराणसी में बना नाइट मार्केट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुबह-ए-बनारस के लिए मशहूर शिव की नगरी काशी में रात भी अब और रौशन होगी। सात जुलाई को वाराणसी दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कासीवासियों को एक खास सौगात देंगे। कैंट स्टेशन के ठीक सामने लहरतारा-चौकाघाट फ्लाई ओवर के नीचे 1.9 किलोमीटर में सजने वाले नाइट बाजार का लोकार्पण करेंगे। यहां काशी की कला व संस्कृति दिखेगी, साथ ही बनारसी खान पान का स्वाद मिलेगा।
पढ़ेंःचार महीने बाद आज वाराणसी आएंगे पीएम मोदी, जानें राजनीति के लिहाज से क्यों खास है दौरा?
व्यवस्थित यातायात के साथ जनता के जरूरतों का ध्यान रखकर तैयार अर्बन प्लेस मेकिंग में पर्यटकों को पूरी रात सुविधाएं मुहैया होंगी। इंदौर की तर्ज पर विकसित होने इस नाइट बाजार में बनारस की धर्म, कला और संस्कृति को समाहित करने के साथ ही इस दौर में बनारस की पहचान बनने वाली परियोजनाओं के मॉडल को भी जगह दी गई है। आई लव वाराणसी स्लोगन लिखा हुआ सेल्फी प्वाइंट, फाउंटेन, पाथ वे, पेड़-पौधे समेत अन्य हॉर्टिकल्चर का प्रावधान है। सुविधा की दृष्टि से दोनों छोर पर प्रसाधन ,पेयजल की सुविधा, पर्यटकों के लिए इन्फॉर्मेशन कियोस्क व अन्य सुविधाएं होंगी।
2 of 7
वाराणसी में नाइट बाजार
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी कैंट स्टेशन से बाहर निकलते ही आपको काशी शहर का अहसास होने लगेगा। दीवारों पर काशी की कला और संस्कृति की पेंटिंग ,इंस्टॉलेशन और लैंडस्केपिंग के माध्यम से झलक दिखने लगी है। सड़क की सुरक्षा के लिए दोनों ओर रेलिंग, पेडेस्ट्रियन क्रॉसिंग व अन्य संसाधन विकसित हुए है।
3 of 7
नाइट मार्केट में सेल्फी प्वाइंट
- फोटो : अमर उजाला
नाइट मार्केट से इंग्लिशिया लाइन के पास से लहरतारा की तरफ जाने वाले मार्ग पर दुकानें ,फूड कोर्ट, ओपन कैफे आदि होंगे जहां यात्रियों व दर्शनार्थियों के जरूरतों के सामान के साथ ही बनारसी व्यंजन खाने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
नाइट मार्केट
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि यहां पर कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन होने से यातायात का दबाव अधिक रहता है। ट्रैफिक के सुगम संचालन व प्रबंधन के लिए निर्धारित ट्रैफिक सर्कुलेशन की स्कीम बनाई गई है। जिसके आधार पर जेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक साइनेज ,मीडियन यू-टर्न , पिक-अप और ड्रॉपिंग के लिए निर्धारित स्थान, ई रिक्शा चार्जिंग पॉइंट आदि की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
5 of 7
चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के नीचे बना नाइट मार्केट
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बन रहे नाइट बाजार में भी रोपवे लोगों को रिझाएगी। खान पान सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ ही इस नाइट बाजार में बदलते बनारस की भी तस्वीर दिखाई देने लगी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।