फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kashi Vishwanath Dham: बाबा के धाम में आप कर सकेंगे शादी और मुंडन जैसे मांगलिक कार्य, जानिए क्या है प्लान

Thu, 30 Jun 2022 11:35 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Jun 2022 11:35 AM IST
सार

Kashi Vishwanath Dham: बाबा विश्वनाथ को साक्षी मानकर, अग्निदेव के सात फेरों के बाद सात जन्मों के बंधन में बंधने की शुरुआत श्री काशी विश्वनाथ के धाम में नवंबर से होगी। नव्य, भव्य और दिव्य धाम में होने वाली शादियां भी अनोखी होंगी। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham You will be able to do auspicious work like marriage and mundan in mandir campus know what is plan
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

बाबा विश्वनाथ को साक्षी मानकर, अग्निदेव के सात फेरों के बाद सात जन्मों के बंधन में बंधने की शुरुआत श्री काशी विश्वनाथ के धाम में नवंबर से होगी। नव्य, भव्य और दिव्य धाम में होने वाली शादियां भी अनोखी होंगी, क्योंकि बाबा के परिसर के अनुरूप प्राचीन परंपराओं के अनुसार ही सभी अनुष्ठान संपन्न होंगे। इसके साथ ही श्रद्धालु मुंडन संस्कार भी करा सकेंगे।



बाबा विश्वनाथ का धाम नव दंपती के नवजीवन की शुरुआत का साक्षी बनेगा। सनातनधर्मी बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर धाम के प्रांगण में वैवाहिक आयोजन संपन्न करा सकेंगे। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि बाबा के धाम में सेवाओं को विस्तार दिया जा रहा है। इसके तहत ही कर्मकांड के साथ ही धार्मिक आयोजन व संस्कारों को भी करने की सुविधा शुरू की जा रही है। बाबा के प्रांगण में वैवाहिक समारोह व संगोष्ठियों के लिए इवेंट कंपनी को आमंत्रित किया गया है। ऑनलाइन कई कंपनियों ने इसमें रूचि दिखाई है।

Kashi Vishwanath Dham You will be able to do auspicious work like marriage and mundan in mandir campus know what is plan
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

इवेंट कंपनी धाम में विवाह करने वालों की बुकिंग करेगी। बाबा के धाम के अनुसार ही आयोजन में कई पाबंदियों के साथ विवाह की अनुमति रहेगी। विवाह के सभी आयोजन प्राचीन परंपरा व संस्कृति के अनुसार ही संपन्न होंगे। किसी भी तरह के डीजे के साथ ही कई प्रतिबंधों के साथ विवाह की अनुमति प्रदान की जाएगी।

Kashi Vishwanath Dham You will be able to do auspicious work like marriage and mundan in mandir campus know what is plan
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विवाह के दौरान श्रद्धालुओं को सात्विक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। वैवाहिक आयोजन के दौरान आम श्रद्धालुओं की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। शादी के साथ ही मुंडन संस्कार और संगोष्ठी के आयोजन भी हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham You will be able to do auspicious work like marriage and mundan in mandir campus know what is plan
सजा बाबा दरबार। - फोटो : अमर उजाला

इसका शुल्क अभी निर्धारित नहीं किया गया है लेकिन यह आम जनता की जेब के अनुसार ही रखा जाएगा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य व ज्योतिषाचार्य पं. दीपक मालवीय ने बताया कि जुलाई में विवाह के चार मुहूर्त हैं। इसके बाद नवंबर में चार और दिसंबर में पांच मुहूर्त हैं। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham You will be able to do auspicious work like marriage and mundan in mandir campus know what is plan
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

मंदिर प्रशासन का कहना है कि शादी विवाह और सामाजिक कार्यक्रम को लेकर वही नियम होंगे जिससे जनमानस की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे। ऐसे किसी भी कृत्य की अनुमति नहीं होगी जो धार्मिक रूप से अनुचित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed