सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पौराणिक काशी की गलियां हुईं हाईटेक: हर गली तस्वीरों से बता रही अपना इतिहास, पीएम ने किया लोकार्पण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Dec 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
PM Modi visit varanasi streets became highteh under smart city kashi projects inaugurated by pm modi
काशी की गलियों की झलक - फोटो : अमर उजाला

काशी की गलियां अपने वास्तविक स्वरूप के साथ स्मार्ट हो रही है। ‘री-डेवलपमेंट ऑफ ओल्ड काशी योजना के तहत गलियों के रंग रोगन के साथ  हाईटेक भी किया गया है। गलियों की दीवारों पर काशी की संस्कृति के अनुरूप चित्रकारी की गई है। सीवर,पानी की निकासी, तारों को अंडरग्राउंड करना, जैसे काम गलियों को स्मार्ट बनाने के लिए हुआ है।

गुरुवार को वाराणसी दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 68.24 करोड़  की लागत से पांच वार्डों की गलियों के हुए पुनर्विकास के कामों का उद्धघाटन किया।  महादेव की नगरी के नाम से प्रचलित, देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी न केवल मंदिरों और अपने धार्मिक परंपराओं, घाटों के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि ये शहर गलियों के लिए भी जाना जाता है।

कहा जाता है शहर की आत्मा यहां की गलियों में बसती है। लिहाजा उन गलियों को कई करोड़ की लागत से संवारने का काम किया गया है। सौंदर्यीकरण के बाद ये गलियां पर्यटकों को खूब भा रही हैं। 

Trending Videos
PM Modi visit varanasi streets became highteh under smart city kashi projects inaugurated by pm modi
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत गलियों में हुए काम - फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत दशाश्वमेध वार्ड में 16.22 करोड़, काल भैरव वार्ड में 16.24 करोड़, राजमंदिर वार्ड में 13.53 करोड़, जंगमबाड़ी वार्ड में 12 .65 करोड़ में और वीडीए की और से गढ़वासी टोला वार्ड 9.60 करोड़ की लागत से हाईटेक हो चुका है। दीवारों पर दो मीटर तक वॉल पेंटिंग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi visit varanasi streets became highteh under smart city kashi projects inaugurated by pm modi
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत गलियों में हुए काम - फोटो : अमर उजाला
 चित्रकारी में उस वार्ड या क्षेत्र की विशेषताओं ,संस्कृति, धार्मिक आयोजन आदि को रंगों के माध्यम से दर्शाया जा गया है। गलियों में पड़ने वाले मंदिर या दूसरे धरोहरों को भी संजोया गया है।
PM Modi visit varanasi streets became highteh under smart city kashi projects inaugurated by pm modi
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत गलियों में हुए काम - फोटो : अमर उजाला
काशी पुरातनता को सहेजे आधुनिकता के रंग में रंग रही है। नित नए विकास के सोपान को गढ़ रही है। बनारस को स्मार्ट सिटी घोषित किए जाने के बाद से गलियों के रूप-स्वरूप में काफी बदलाव आया है। सौंदर्य और स्थापत्य दोनों बदलें हैं। प्राचीनता को बरकरार रखते हुए आधुनिकता से तालमेल करके काशी की गालियां स्मार्ट हो गई है। 
 
विज्ञापन
PM Modi visit varanasi streets became highteh under smart city kashi projects inaugurated by pm modi
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत गलियों में हुए काम - फोटो : अमर उजाला
बनारस आने वाला हर पर्यटक गलियों से होकर जरूर गुजरता है। चाहे उसे बाबा विश्वनाथ के मंदिर जाना हो, काल भैरव मंदिर पहुंचना हो या फिर बनारसी साड़ी खरीदनी हो। गलियों के बिना बनारस की कल्पना संभव नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed