फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजमगढ़ में जहरीली शराब बनी काल, दो भाइयों सहित 10 की मौत, 9 बीमार

Sat, 08 Jul 2017 12:42 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी/आजमगढ़
टीम डिजिटल,वाराणसी/आजमगढ़ Updated Sat, 08 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
poisonous wine killed six person in azamgarh
azamgarh
कहा जाता है कि शराब वो रोग है जो शरीर के साथ-साथ घरों को बर्बाद कर देता है। बावजूद इसके लोग शराब के सेवन से परहेज नहीं करते। यही वजह है कि कई बार लोग शराब का सेवन करने से हादसों का शिकार होते हैं तो कई बार अकाल मौत के मुंह में समा जाते हैं। ऐसा ही मामला आजमगढ़ जिले में सामने आया है। आगे की स्लाइड्स में जानिए 
poisonous wine killed six person in azamgarh
azamgarh
आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के सरदौली गरथौली बुढ़ानपुर केवटहिया और ओड़रा सलेमपुर गांव में गुरुवार की रात जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर रूप से बीमार तीन लोगों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।  इन लोगों ने अपने गांव में एक-दूसरे के यहां से शराब खरीदकर पी थी।
poisonous wine killed six person in azamgarh
azamgarh
घटना की सूचना मिलने डीआईजी, एसपी, आबकारी के डिप्टी कमिश्नर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने दो लोगों की मौत को स्वाभाविक बताते हुए उनके शवों को बगैर पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जबकि छह लोगों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद छापेमारी शुरू कर दी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
poisonous wine killed six person in azamgarh
azamgarh
शुक्रवार की सुबह जहरीली शराब पीने की वजह से कोई घर में तो कोई खेत में मृत मिलने की पड़ा मिलने की जानकारी होने पर गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। कई पीड़ितों को परिवार के लोगों ने लाकर अस्पताल में भर्ती कराया।  बीमार लोगों ने बताया कि इन लोगों ने गांव में ही एक-दूसरे के घर से शराब खरीदकर पी थी। देर रात शराब पीने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
poisonous wine killed six person in azamgarh
aza
सुबह आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा और उल्टी-दस्त होने लगी।  जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वालों में रौनापार थाना क्षेत्र के सरदौली गरथौली बुढ़ानपुर केवटहिया गांव निवासी चरित्र निषाद (80), रामवृक्ष (75), रामनयन (65), शिवकुमार (18), रामप्रीत (35), पड़ोसी गांव रसूलपुर निवासी सोबरी (35) और ओड़रा सलेमपुर निवासी केशव पासी (45) और बिलरियागंज थाना क्षेत्र के वरुना जगदीशपुर गांव निवासी अरविंद (32) शामिल हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed