सब्सक्राइब करें

अल्पनाओं में दिखे प्रवासी भारतीय दिवस के रंग, रंगोली प्रतियोगिता की देखें तस्वीरें

न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 06 Nov 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
Rangoli contest dedicated to pravasi bharatiya divas in varanasi
rangoli - फोटो : amar ujala
रोशनी के पर्व दिवाली पर घर आंगन में मां लक्ष्मी के शुभ आगमन के लिए सजाई जाने वाली रंगोली सोमवार को बनारस के स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल बनपुरवा में सजाई गई। यहां आयोजित रंगोली प्रतियोगिता प्रवासी भारतीय दिवस को समर्पित रही। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
Rangoli contest dedicated to pravasi bharatiya divas in varanasi
rangoli - फोटो : amar ujala
रंगोली प्रतियोगिता में स्कूल की पांचों शाखाओं की टीम ने देशों की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासतों को अल्पनाओं में उकेरा। किसी ने अनाज के दानों से तो किसी ने रंगों के संयोजन से रंगोली सजाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rangoli contest dedicated to pravasi bharatiya divas in varanasi
rangoli - फोटो : amar ujala
बेहतरीन रंगोली सजाकर प्रथम स्थान बनपुरवा शाखा की टीम ने हासिल किया। वहीं दूसरे स्थान पर गड़वाघाट शाखा की टीम रही। घोरावल की टीम तीसरे स्थान पर रही। चुर्क और जगतगंज शाखा को सांत्वना पुरस्कार मिला। 
Rangoli contest dedicated to pravasi bharatiya divas in varanasi
rangoli - फोटो : amar ujala
प्रबंधक ने कहा कि हीरा जब तक दबा होता है तब तक उसकी कीमत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। जब जौहरी उसे नक्काशी व आकार देकर तराशता है तो उसकी चमक चहुंओर चकाचौंध कर देती है। उसी प्रकार विद्यार्थियों की प्रतिभा को तराशने के बाद जो अब देखने को मिली है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं है।
विज्ञापन
Rangoli contest dedicated to pravasi bharatiya divas in varanasi
rangoli - फोटो : amar ujala
प्रबंधक प्रकाशाध्यानानंद और मुख्य अतिथि एंजल हर्ट गैलरी की निदेशक अंजलि पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। धन्यवाद ज्ञापन छात्रावास अधीक्षक लेफ्टिनेंट एमएस यादव ने किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed