फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार के लिए उम्र की सीमा लांघी, रंगकर्मी ने अपने से आधी उम्र की लड़की से की शादी

Sat, 01 Jul 2017 01:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 01 Jul 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
Rati Shankar tripathi married to a 27 year old girl
Rati Shankar Tripathi - फोटो : अमर उजाला

ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन/जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन ...। फिल्म प्रेमगीत की इन पंक्तियों की तरह की प्यार की ऐसी एक नायाब बानगी बनारस के रंगकर्म जगत में सामने आई है।

Rati Shankar tripathi married to a 27 year old girl
Rati Shankar Tripathi - फोटो : अमर उजाला

शादी न करने का फैसला कर चुके रंगकर्मी डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी प्यार की गहराइयों से पार नहीं पा सके। उन्होंने अपने से आधी उम्र की युवती से ब्याह रचा लिया है। फेसबुक और अन्य सोशल साइट्स पर उनकी शादी की तसवीरें वायरल होने के बाद अभिनय और रंगकर्म से जुड़े लोगों में इस प्यार की गर्माहट के किस्से आम हो गए हैं।

 

Rati Shankar tripathi married to a 27 year old girl
Rati Shankar Tripathi - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के नामचीन फिल्म अभिनेता और अभिनेत्रियों के लिए शूटिंग से लेकर लोकेशन तक के प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाने वाले डॉ. रतिशंकर रंगकर्म और अभिनय के क्षेत्र में चर्चित चेहरा रहे हैं। वह कई फिल्मों में सहयोगी कलाकार के रूप में भूमिकाएं भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rati Shankar tripathi married to a 27 year old girl
Rati Shankar Tripathi - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने शादी न करने का फैसला किया था, लेकिन चोरी-चुपके प्यार के आगे उनको भी घुटने टेकने पड़ गए। हाल में ही रतिशंकर ने एक मंदिर में युवती के साथ सात फेरे लिए और अपना जीवन साथी चुन लिया। फेसबुक, ट्विटर के अलावा ह्वाट्सएप ग्रुप पर उनकी शादी की तसवीरें वायरल हो गई हैं।
विज्ञापन
Rati Shankar tripathi married to a 27 year old girl
Rati Shankar Tripathi - फोटो : अमर उजाला
पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वैवाहिक रस्में पूरी कराईं। रतिशंकर ने गुरुवार को अमर उजाला से बातचीत में शादी रचाने की पुष्टि की। हालांकि वह इस शादी से बहुत खुश नजर नहीं आए। उनका कहना था कि यह एक संयोग भर था। शादी के पीछे की वजह पर उनका कहना था कि अभी नहीं, बाद में इस मसले पर चर्चा करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed