फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व पर्यटन दिवसः सोनभद्र में है दुनिया का सबसे पुराना फॉसिल्स पार्क, समेटे हुए है धरती का 'रहस्य'

Sat, 29 Sep 2018 11:01 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sat, 29 Sep 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
Sonebhadra Salkhan Fossils Park is one of the oldest fossils park of the world
fossils park - फोटो : अमर उजाला
धरती पर ऐसे कई रहस्य छुपे है जिसपर दुनियाभर के वैज्ञानिक लगातार शोध कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही रहस्य छुपा है उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिला स्थित सलखन में जहां एक नहीं 150 करोड़ वर्ष पुराने जिवाश्म(फासिल्स) हैं। ये पार्क दुनिया का सबसे बड़ा फासिल्स पार्क है।  25 हेक्टेयर में फैला ये फासिल्स पार्क दुनिया में अमेरिका के यलो स्टोन पार्क से भी बड़ा है। यहां के फासिल्स का महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि ये जीवन की शुरुआत की कहानी बयां करते हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
Sonebhadra Salkhan Fossils Park is one of the oldest fossils park of the world
बीएचयू के पुरातत्व विभाग ने की पुष्टि - फोटो : अमर उजाला
सलखन जीवाश्म पार्क एक अत्यन्त ही महत्वपूर्ण स्थान है जहां जाकर के पृथ्वी के भूवैज्ञानिक एवं जैविक इतिहास के विषय में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह जीवाश्म पार्क पृथ्वी पर जीवन के विकास के आरम्भिक अवस्था का प्रमाण प्रस्तुत करता है। यहां पाये जाने वाले जीवाश्म विश्व के प्राचीनतम जीवाश्मों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए सलखन जीवाश्म पार्क भारत के लिए ही नहीं अपितु दुनिया के लिए भी एक अमूल्य भूवैज्ञानिक धरोहर है।
Sonebhadra Salkhan Fossils Park is one of the oldest fossils park of the world
fossils - फोटो : मुनि शुक्ला
कुदरत का नायाब तोहफा, दुनिया की अनमोल धरोहर सलखन फासिल्स पार्क उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के कैमुर वन्यजीव अभयारण्य के अंदर स्थित है। यह सेंचुरी, रॉबर्ट्सगंज से 17 किमी. की दूरी पर स्थित है जो यहां का जिला मुख्यालय है। यह पार्क, सोनभद्र जिले की भू- वैज्ञानिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है। सोनभद्र प्रदेश का एक ऐसा महत्वपूर्ण जिला है, जहा पर्यटन विकास के साथ ही पुरातात्विक विकास की असीम संभावनाएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonebhadra Salkhan Fossils Park is one of the oldest fossils park of the world
fossils - फोटो : मुनि शुक्ला
विश्व भर में प्रचीनतम सलखन का फासिल्स पार्क जो अमेरिका के येलोस्टोन नेशनल पार्क के फासिल्स से भी 40 करोड़ वर्ष पुराना है। इस पार्क ने सोनभद्र जिले को अनमोल भू-वैज्ञानिक धरोहर से समृद्ध बनाया है। जीवन के सृजन की शुरुआत के साक्षी बने इन जिवाश्मों ने इस तथ्य पर मुहर लगाई कि 150 करोड़ वर्ष पूर्व यहां समुद्र की लहरें हिलोरें मारा करती थी। इस तथ्य के प्रकाश में आने के बाद सोन की संस्कृति भी डेढ़ अरब वर्ष प्राचीन हो गई। 
विज्ञापन
Sonebhadra Salkhan Fossils Park is one of the oldest fossils park of the world
fossils - फोटो : मुनि शुक्ला
सलखन में लाम स्टोन स्तम्भ एवं दुर्गम दृश्य है, जिसके ऊपरी सतह पर अंकित गोल छल्ले जैसी आकृतियों वाली ये लगभग 1 मीटर ऊंची रचनाएं डेढ़ अरब वर्ष पुराने जीवन आदि रूप के प्रमाण हैं। स्थानीय लोगों में पत्थर के फूल या पेड़ कहे जाने वाली संरचनाएं पृथ्वी पर साढ़े तीन अरब वर्ष पूर्व भी मिलने वाले जीवन के आदि के रूप में सिएनोबैक्टीरिया द्वारा बनाई गयी संरचनाएं हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed