फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारस पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, अगले कुछ तक दिन करेंगे इस फिल्म की शूटिंग

Sat, 29 Sep 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 29 Sep 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
Super star Rajinikanth arrived varanasi for his new film shooting
Rajinikanth - फोटो : अमर उजाला

फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी अलग स्टाइल के चलते सभी के दिलों पर राज करते हैं। चाहे फिल्म में अदाकारी की बात हो या फिर उनके काम करने का अंदाज बिल्कुल हटकर होता है। उनका यही अंदाज बनारस के लोगों को देखने को मिलेगा। अपने अभिनय के साथ एक्शन से नए कीर्तिमान बनाने वाले रजनीकांत शुक्रवार को जैसे ही वाराणसी एयरपोर्ट से बाहर आए, लोग उनकी झलक पाने के लिए बेताब हो गए।  

 
Super star Rajinikanth arrived varanasi for his new film shooting
Rajinikanth - फोटो : अमर उजाला

सन टीवी के बैनर तले बनने वाली थलाइवा 165 की शूटिंग के लिए शुक्रवार को सुपरस्टर रजनीकांत वाराणसी पहुंचे। सफेद कुर्ते में बाबतपुर एयरपोर्ट से बाहर निकले रजनीकांत ने फैंस का अभिवादन भी किया। वहां से निकलकर वह सीधे होटल पहुंचे। माना जा रहा है कि शनिवार से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। इसमें वाराणसी के अलावा मुगलसराय और सोनभद्र में फिल्म के हिस्सों की शूटिंग होगी।

 
Super star Rajinikanth arrived varanasi for his new film shooting
rajinikanth
300 करोड़ रुपये के बजट से तैयार होने वाली फिल्म की शूटिंग ज्यादातर हिस्सा उत्तर प्रदेश में होगी। उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में ज्यादातर कलाकार स्थानीय हैं। फिल्म की शूटिंग लखनऊ के बाद वाराणसी और यहां के बाद सोनभद्र में होगी। इस फिल्म में उत्तर प्रदेश के 43 कलाकारों को जगह दी गयी, जो कई मौकों पर नज़र आएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Super star Rajinikanth arrived varanasi for his new film shooting
रजनीकांत
 इसके अलावा करीब पांच हज़ार कलाकार उत्तर प्रदेश के इस फिल्म में कार्य कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो रजनीकांत इस फिल्म की वाराणसी में शूटिंग वाराणसी मुगलसराय मार्ग पर स्थित चंदासी कोयला मंडी में फिल्म के कुछ हिस्सों का फिल्मांकन करेंगे। 
 
विज्ञापन
Super star Rajinikanth arrived varanasi for his new film shooting
Rajinikanth

फिल्म स्टार रजनीकांत के साथ मरकरी फेम डायरेक्टर कार्तिक सुब्बराज भी पहुंचे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के आर्ट हीरो नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी एक राजनेता की भूमिका में नज़र आएंगे तो साऊथ के सुपर स्टार विजय सेतुपति भी इस फिल्म में लीड रोल में हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed