{"_id":"6464619bb4e88906160af95e","slug":"stone-pelting-on-police-and-lathicharge-on-farmers-in-varanasi-why-situation-worsened-2023-05-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Varanasi: पुलिस पर पथराव और किसानों पर लाठीचार्ज का क्या है कारण, क्यों बिगड़े हालात, जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: पुलिस पर पथराव और किसानों पर लाठीचार्ज का क्या है कारण, क्यों बिगड़े हालात, जानिए
वाराणसी में ट्रांसपोर्ट नगर योजना के लिए अधिग्रहीत जमीन का सीमांकन कराने मंगलवार को पहुंची विकास प्राधिकरण, प्रशासन और पुलिस की टीम पर किसानों ने पथराव कर दिया। आरोप है कि पथराव में दरोगा सहित कई पुलिस कर्मियों व प्रशासनिक अधिकारियों को चोटें आईं। इससे नाराज पुलिस कर्मियों ने बल प्रयोग किया। लाठीचार्ज करके पथराव करने वाले किसानों को खदेड़ा। पथराव व लाठीचार्ज में तमाम महिलाओं को भी चोटें आई हैं। एक महिला खून से लथपथ दिखी। महिला के चेहरे के पास गंभीर चोट लगी थी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर पीटा है। तोड़फोड़ भी की है। घरों के दरवाजे तक उखाड़ दिए व चूल्हे तोड़ डाले। इस मामले में प्राधिकरण के अधिकारी की तहरीर पर रोहनिया पुलिस ने 16 नामजद और 120 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। छह आरोपी हिरासत में लिए गए हैं।
2 of 10
वाराणसी के रोहनिया में ट्रांसपोर्ट नगर की प्रस्तावित जमीन को लेकर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
फिलहाल, सीमांकन का काम जारी है। पूरे घटना से नाराज किसान व किसान संगठनों के पदाधिकारी मंगलवार की देर शाम तक तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन करते रहे। तनाव काे देखते हुए सीमांकन व उसके आसपास के गांवों में कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है।
3 of 10
वाराणसी के रोहनिया में ट्रांसपोर्ट नगर की प्रस्तावित जमीन को लेकर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट नगर के लिए मोहनसराय के बैरवन करनाडाडी में 20 वर्ष पहले 89 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन अधिग्रहीत की थी। इसमें से 45 हेक्टेयर जमीन से संबंधित किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है। साथ ही बची जमीन अधिग्रहीत की जा रही है। मुआवजा भी बांटा जा रहा है, लेकिन किसान वर्तमान दर से मुआवजा मांग रहे हैं। किसानों का कहना है कि नए दर से मुआवजा मिलने के बाद ही 44 हेक्टेयर जमीन खाली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
वाराणसी के रोहनिया में ट्रांसपोर्ट नगर की प्रस्तावित जमीन को लेकर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ, विकास प्राधिकरण प्रशासन जमीन का सीमांकन कराके ट्रांसपोर्ट नगर योजना को अमलीजामा पहनाने की तैयारी में जुटा है। इसी क्रम में टीमें मंगलवार को बैरवन करनाडाडी गईं और जमीन का सीमांकन कराया। आरोप है कि लाठी-डंडा, लोहे की रॉड के साथ आए तमाम महिला व पुरुषों ने सीमांकन रोक दिया और टीम को लौटने की हिदायत दी। बात नहीं बनी तो पुलिस कर्मियों व टीम पर पथराव कर दिया। इससे पुलिसकर्मी दहशतजदा दिखे और मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
5 of 10
वाराणसी के रोहनिया में ट्रांसपोर्ट नगर की प्रस्तावित जमीन को लेकर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
बवाल की सूचना पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को दी गई, फिर पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाकर सीमांकन कराया जाने लगा। इसी बीच बड़ी संख्या में किसान आए और विरोध-प्रदर्शन करने लगे। आरोप है कि किसानों के बीच से कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें बैकफुट पर आ गईं। बुलडोजर की कार्रवाई रूक गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।