फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः चंदौली में फिल्म की शूटिंग कर रहे सुपरस्टार रजनीकांत, देखें तस्वीरें

Mon, 01 Oct 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Updated Mon, 01 Oct 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
Super star rajinikanth are shooting a film in chandauli
Rajinikanth - फोटो : amar ujala
बालीवुड व दक्षिण भारत के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजनीकांत रविवार से यूपी के चंदौली स्थिति चंदासी में अपनी आने वाली फिल्म ‘पेट्टा’ (इलाका) की शूटिंग कर रहे हैं। यहां पर उन्होंने कोयले की खान को दर्शाते हुए एक्शन शूटिंग की। उनके साथ कई अन्य कलाकारों ने भी शूटिंग में हिस्सा लिया। फिल्म के निर्माता, निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज सहित अन्य तकनीकी सहायक भी शूटिंग के दौरान उपस्थित रहे। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Super star rajinikanth are shooting a film in chandauli
Rajinikanth - फोटो : amar ujala
फिल्म की शूटिंग के लिए शनिवार को सेट बनाने के कार्य देर रात तक चलता रहा। अभिनेता रजनीकांत सहित फिल्म के अन्य कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी, विजय सेतुपति वाराणसी के एक होटल में ठहरे हुए हैं। रविवार को वह चंदौली पहुंचे। सन फिल्मस के बैनर तले तीन भाषाओं में हिंदी, तमिल और कन्नड़ में बन रही है। 

 
Super star rajinikanth are shooting a film in chandauli
Rajinikanth - फोटो : amar ujala
फिल्म में रजनीकांत स्कूल के वार्डन की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं नवाजुद्दीन पहली बार किसी तमिल फिल्म में नजर आएंगे। शूटिंग के लिए दक्षिण भारत से आए कलाकार सेट बनाने में मशगूल रहे। सेट एक ढाबे व चाय की दुकान का बनाया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Super star rajinikanth are shooting a film in chandauli
Rajinikanth - फोटो : अमर उजाला
चंदासी कोल मंडी के एक स्थान को समतल कर यहां एक ओर चाय की दुकान व दूसरी ओर ढाबा बनाया गया। इसके अलावा ग्राहकों के बैठने के लिए बेंच, टेबल, खाट आदि बनाए जा रहे हैं। ढाबे पर तंदूर बनाए जाने के अलावा नए बरतन रखे गए हैं। वहीं चाय की दुकान पर नया पुरवा (मिट्टी से बना चाय पीने का पात्र) भी रखा गया है। 

 
विज्ञापन
Super star rajinikanth are shooting a film in chandauli
Rajinikanth - फोटो : अमर उजाला
फर्नीचर बनाने वाले कारीगर नई बेंच व खाट बनाने में जुटे रहे। यह पहला मौका होगा जब दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत किसी फिल्म की शूटिंग करने क्षेत्र में आएंगे। शूटिंग के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई। शूटिंग देखने के लिए उमड़ने वाली संभावित भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed