सब्सक्राइब करें

ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन कांवरिया घायल, साथियों ने किया हंगामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Updated Tue, 07 Aug 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
Three kanwariya injured in road accident in bhadohi
kanwariya - फोटो : अमर उजाला
यूपी के भदोही जिले में सोमवार को सड़क दुर्घटना में तीन कांवरिया  गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे नाराज कांवरियों ने हंगामा करते हुए हाइवे की दोनों लेन पर जाम लगा दिया। साथ ही नारेबाजी करते हुए राहगीरों के साथ धक्कामुक्की करने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कांवरियों को शांत कराया और घायल कांवरियों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने पर दो कांवरियों को वाराणसी रेफर किया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Trending Videos
Three kanwariya injured in road accident in bhadohi
kanwariya - फोटो : अमर उजाला
औराई थाना क्षेत्र के घोसिया बाजार में सोमवार को दोपहर में करीब दो बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन कांवरिया घायल हो गए। ट्रैक्टर घोसिया बाजार में किसी के यहां ईंट गिराने जा रहा था। वह उत्तरी लेन से दक्षिणी लेन पर जाने लगा, उसी दौरान बाइक सवार कांवरिया ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Three kanwariya injured in road accident in bhadohi
kanwariya - फोटो : अमर उजाला
घायल कांवरिया अनुज तिवारी (26), सूरज गौड़ (30) और रुद्रदेव मिश्र (35) इलाहाबाद जिले के मेजा के रहने वाले हैं। हादसे के बाद मौके पर जुटे कांवरियों ने हाईवे की दोनों लेन पर जाम लगा दिया। खबर मिलते ही सीओ रामकरन और कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त दूबे मौके पर पहुंच गए। घायल कांवरियों को अस्पताल भेजा गया। 

 
Three kanwariya injured in road accident in bhadohi
kanwariya - फोटो : अमर उजाला
जाम के दौरान गोपीगंज जा रहे सहसेपुर के राहुल उपाध्याय को कांवरियों ने बाइक समेत पुलिया के नीचे गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने किसी तरह एक घंटे में जाम समाप्त कराया। 

 
विज्ञापन
Three kanwariya injured in road accident in bhadohi
सावन के दूसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए पहुंचे कांवरियों से काशी हुई शिवमय - फोटो : अमर उजाला
सीओ ने बताया कि प्रतिबंधित लेन पर ट्रैक्टर कैसे पहुंच गया, इसकी जांच कराई जा रही है। कांवरियों के लिए सुरक्षित उत्तरी लेन पर ट्रैक्टर संग चार पहिया वाहनों की आवाजाही नहीं रुक रही है। सप्ताह में तीन-चार दिन हाइवे पर कांवरियों की संख्या कम होती है लेकिन सोमवार को भीड़ से पूरी लेन पैक हो जाती है। इसके बाद भी पुलिस की लापरवाही से प्रतिबंधित लेन पर वाहन फर्राटा भरते रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed