फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ विवादों में घिरी, बनारस के फिल्ममेकर ने भेजा लीगल नोटिस

Wed, 05 Jul 2017 06:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 05 Jul 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
toilet a love story film become in dispute
toilet a love story
अक्षय कुमार की आने वाली  फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी इस फिल्म पर वाराणसी के एक फिल्म मेकर ने कंटेट चोरी का आरोप लगाया है। आगे की स्लाइड्स में जानिए  

 
toilet a love story film become in dispute
akshay kumar
स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी इस फिल्म पर वाराणसी के फिल्ममेकर प्रवीण व्यास ने कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया है। प्रवीण व्यास ने स्वच्छ भारत मिशन के आधार पर 2016 में एक शॉर्ट फिल्म  'मानिनी' बनाया था जिसे गत वर्ष  के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (गोवा) में तीसरा पुरस्कार मिला था। 
 
toilet a love story film become in dispute
toilet - फोटो : facebook
स्वच्छ भारत अभियान के तहत दो अक्तूबर 2016 को तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म की थीम चुराने का आरोप संबंधित फिल्म की टीम पर लगाया गया है।  इसके लिए लीगल नोटिस भिजवाई गई है। यह नोटिस और कोई नही बल्कि डाक्यूमेंटी के निर्देशक और प्रोड्यूसर, वाराणसी के प्रवीण व्यास ने भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
toilet a love story film become in dispute
toilet - फोटो : self
अक्षय कुमार स्टारर टॉयलेट एक प्रेम कथा 11 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है और फिल्म पर अब ग्रहण लग गया है। फिल्म मेकर प्रवीण व्यास ने बताया कि 19 जून को नोटिस भिजवाया गया था। फिल्म की टीम ने मेल कर सोचने का वक्त मांगा है। निर्देशक ने कहा कि उनकी मेहनत को कोई चुरा नही सकता वह इसके लिए संघर्ष को तैयार हैं।
विज्ञापन
toilet a love story film become in dispute
toilet - फोटो : self
प्रवीण व्यास ने कहा, 'मानिनी एक महिला पर आधारित है जो अपने ससुराल में शौचालय ना होने पर विरोध करती है। मानिनी को शादी की पहली रात उसके रिश्तेदार अल-सुबह उठाकर खेत में शौच के लिए जाने को कहती हैं। टॉयलेट: एक प्रेम कथा के ट्रेलर में किरदारों के बीच बिल्कुल यही संवाद दिखाया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed