{"_id":"595cc85d4f1c1bde0a8b4a32","slug":"varanasi-road-full-with-rain-water-in-this-monsoon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी की बदहाल सड़कों पर आफत की बारिश, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी की बदहाल सड़कों पर आफत की बारिश, देखें तस्वीरें
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 05 Jul 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
rain in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून सक्रिय होने के बाद थोड़ी सी बारिश में ही वाराणसी नगर निगम के इंतजाम धुल गए हैं। एक ओर योगी सरकार ने 15 जून तक गड्ढे भरवाने का आदेश दिया थो तो दूसरी ओर मानसून की पहली बारिश के साथ ही सड़कों पर नए गड्ढे बनने लगे हैं। खोद कर जगह-जगह छोड़ी गई सड़कों की राह दुश्वारियों से भर गई है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
rai in varanaso
- फोटो : अमर उजाला
कीचड़ से सराबोर सड़कों पर लोग कहीं पैदल तो कहीं वाहनों से फिसल कर गिरने लगे हैं। शहर वासियों की मुश्किलें बढ़ गई है। कई इलाकों में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के चलते जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई तो वहीं औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें भी पानी में डूबी नजर आ रही है।
rain in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर में शुरू हुई बारिश के चलते सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गईं। दोपहिया वाहनों को लेकर कुछ इलाकों में गुजरना मुश्किल हो गया। ज्यादा दयनीय स्थिति उन क्षेत्रों की थी जहां विकास कार्य चल रहे हैं। कैंट और मंडुवाडीह में बन रहे फ्लाईओवर के आसपास इस कदर कीचड़ हो गया था कि कई लोग इसकी वजह से फिसल कर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
rain in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के साथ ही शहर की सड़कें भी धंसने लगी हैं। जिन इलाकों में खुदाई का काम हुआ था वहां पाटी गई सड़कों की मिट्टी दबने लगी हैं। इसके चलते छोटे और बड़े गड्ढे हो रहे हैं। चौकाघाट पुल के बाद बड़ा गड्ढा होने से वाहनों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। इसी प्रकार डीरेका के पास भी कई छोटे बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश में इनमें पानी भरने के कारण कई राहगीर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
rain in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वहीं नगर निगम के पास पटरियों पर भी जल-जमाव दिखा। इंग्लिशिया लाइन चौराहे से कैंट की ओर जाने वाले मार्ग पर भी जगह-जगह जलजमाव होने की वजह से आम जन को आने जाने में दिक्कत पैदा हो रही थी। अंधरापुल के समीप निर्माण कार्य के चलते सड़क की पटरियों पर जल एकत्रित हो गया था।