{"_id":"66e8e58d05379e012506961e","slug":"train-collided-with-a-piece-of-wood-kept-on-railway-track-in-ghazipur-engine-failed-2024-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में एक ट्रेन पलटाने की साजिश: अब यहां रेलवे ट्रैक पर रखी आधा फीट मोटी ये वस्तु, टकराने से फटा प्रेशर पाइप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में एक ट्रेन पलटाने की साजिश: अब यहां रेलवे ट्रैक पर रखी आधा फीट मोटी ये वस्तु, टकराने से फटा प्रेशर पाइप
Tue, 17 Sep 2024 07:50 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 17 Sep 2024 07:50 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur Train
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन रविवार की रात करीब 2.40 बजे साजिश का शिकार होने से बच गई। जयनगर से नई दिल्ली जाने वाली ये ट्रेन रेलवे ट्रैक पर रखे डेढ़ फीट लंबे, आधा फीट मोटे लकड़ी के टुकड़े से टकरा गई। अधिकारियों के मुताबिक, लोको पायलट ने नजर पड़ने पर इमरजेंसी ब्रेक भी लगाई थी, लेकिन ट्रेन रुकते-रुकते लकड़ी से टकराई, जिससे प्रेशर पाइप फट गई और इंजन फेल गया।
Ghazipur Train
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे से जुड़े जिम्मेदारों का दावा है कि रात एक बजे इसी रेलवे लाइन से होकर एक मालगाड़ी गुजरी थी। जबकि अप लाइन से रात में डेढ़ बजे मालगाड़ी गुजरी, जिसके लोको पायलटों से पूछताछ के बाद पता चला कि लकड़ी का टुकड़ा रेलवे ट्रैक पर उस समय नहीं था। गाड़ी संख्या 12561 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रात में तीन बजे बलिया की ओर से गाजीपुर सिटी स्टेशन पहुंचने वाली थी।
Ghazipur Train
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों के मुताबिक, रात में 2.40 बजे गाजीपुर सिटी स्टेशन से पहले गेट नंबर 27 और 28 के बीच ट्रेन के लोको पायलट को रेलवे ट्रैक के बीचोबीच लकड़ी का टुकड़ा दिखा, जो डेढ़ फीट से अधिक लंबा और आधा फीट से अधिक मोटा बताया जा रहा है।
लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। बावजूद इसके 45-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर रही ट्रेन लकड़ी के टुकड़े से टकरा गई। इससे इंजन की प्रेशर पाइप फट गई और इंजन भी फेल गया। लोको पायलट ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी तो हड़कंप मच गया।
लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। बावजूद इसके 45-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर रही ट्रेन लकड़ी के टुकड़े से टकरा गई। इससे इंजन की प्रेशर पाइप फट गई और इंजन भी फेल गया। लोको पायलट ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghazipur Train
- फोटो : अमर उजाला
यात्री भी परेशान हो गए। आरपीएफ, जीआरपी, रेलवे अधिकारी और सिविल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। आनन-फानन औड़िहार में खड़ी एक मालगाड़ी के इंजन को मंगाकर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के इंजन से जोड़कर भोर 5.20 बजे गाजीपुर स्टेशन लाया गया। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
Ghazipur Train
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी हुई है। उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।- अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल