फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: काशी में बाढ़ की स्थिति हुई भयावह, किसी ने रिश्तेदार के घर ली शरण; कोई छत पर बनाया ठिकाना

Mon, 16 Sep 2024 12:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 16 Sep 2024 12:06 PM IST
सार

Flood In Varanasi : वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप दिखने लगा है। घाटों पर बाढ़ का पानी भरने से गलियों में नाव चलाई जाने लगी। जबकि मारुति नगर में गंगा सड़क पर बहने लगी। 

विज्ञापन
Flood in varanasi Boats in streets of Manikarnika Ganga flowing on road
Flood In Varanasi - फोटो : अमर उजाला

चेतावनी बिंदु पार करने के बाद खतरे के निशान की ओर बढ़ी गंगा के रौद्र रूप को लेकर लोग सकते में आ गए हैं। मारुति नगर में गंगा सड़क पर बहने लगी। जबकि, मणिकर्णिका घाट की गलियों में नावें चलने लगीं। यहां अंतिम संस्कार के लिए शवों को नावों से श्मशान घाट तक पहुंचाया जाता रहा। सामनेघाट, वरुणापार, बेटावर इलाके में भी गंगा अब सड़क पर बहने लगी हैं। वरुणापार इलाके में लोग सुरक्षित ठिकाना ढूंढने लगे हैं। 80 घाटों को डुबोने के बाद गंगा का रुख अब बस्तियों की ओर हो गया है। वहीं, बलिया में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से और गाजीपुर में चेतावनी बिंदु के ऊपर बह रहा है।

Flood in varanasi Boats in streets of Manikarnika Ganga flowing on road
Flood In Varanasi - फोटो : अमर उजाला

रविवार की दोपहर एक बजे गंगा चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर को पार कर गई। बलिया में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 57.615 मीटर से ऊपर 58.32 मीटर पर बह रहा हैं। गाजीपुर में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 62.105 मीटर के ऊपर 62.70 मीटर पर बह रहा है। केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी बाढ़ बुलेटिन के अनुसार सुबह आठ बजे बनारस में गंगा का जलस्तर 70.13 मीटर था और हर घंटे चार सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी बढ़ रहा था। दोपहर में एक बजे गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर को पार करके 70.28 मीटर पर पहुंच गया था। 

Flood in varanasi Boats in streets of Manikarnika Ganga flowing on road
Flood In Varanasi - फोटो : अमर उजाला

जलस्तर में तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी जारी थी। दो बजे के बाद जलस्तर में आधे सेंटीमीटर की कमी आई और ढाई सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पानी बढ़ने लगा। तीन बजे जलस्तर 70.33 मीटर पहुंच गया था। शाम को चार बजे के बाद गंगा के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव शुरू हो गया और शाम को छह बजे गंगा का जलस्तर 70.43 मीटर दर्ज किया। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से महज 83 सेंटीमीटर नीचे बना हुआ। अस्सी से राजघाट के बीच के सभी 80 घाट पानी में डूब चुके हैं और गलियों तक पानी पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Flood in varanasi Boats in streets of Manikarnika Ganga flowing on road
Flood In Varanasi - फोटो : उज्जवल गुप्ता
नाव से शव ले जाने का 300 रुपये किराया
मणिकर्णिका घाट पर शवदाह करने आए यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घाट पर शवों की कतार गली तक लगी हुई है। नाव से शव को बारी-बारी से घाट की छत पर पर शवदाह के लिए ले जाया जा रहा है। गली से अंत्येष्टि स्थल तक शव ले जाने के लिए यात्रियों से 200 से 300 रुपए लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Flood in varanasi Boats in streets of Manikarnika Ganga flowing on road
Flood In Varanasi - फोटो : अमर उजाला
रिश्तेदारों के यहां ली शरण
सारनाथ संवाद प्रतिनिधि ऋषिकांत के अनुसार गंगा में जल स्तर बढ़ने से वरुणा नदी के पानी में भी काफी बढ़ाव हुआ है। इस कारण रसूलगढ़, पुरानापुल, भट्टा क्षेत्र में रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस गया। अधिकांश लोगों ने अपने अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ले रखी है तो कुछ लोग किराये के मकान में रह रहे हैं। वहीं रसूलगढ़ के लोग सलारपुर स्थित प्राइमरी स्कूल में ठहरे हुए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed